फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Inter-district bike lifter gang exposed, one arrested, 12 bikes recovered

अंतर जनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग का खुलासा, एक गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद

Thu, 15 Sep 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Inter-district bike lifter gang exposed, one arrested, 12 bikes recovered
गौरीबाजार पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार। - फोटो : DEORIA
अंतर जनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग का खुलासा, एक गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद
विज्ञापन

बाइकें गोरखपुर मंडल के विभिन्न जनपदों की हैं
गौरी बाजार। अंतर जनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर चोरी की बारह बाइकों को पुलिस ने बरामद किया है। सभी बाइकें गोरखपुर मंडल के विभिन्न जनपदों से चुराई गई थीं।
बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले इस गिरोह के बारे में थानाध्यक्ष विपिन मलिक और दारोगा महेंद्र मोहन मिश्र को कुछ दिन पहले भनक लगी थी कि गिरोह का एक सदस्य बैतालपुर कस्बे में अक्सर आता-जाता है। जानकारी होने पर बृृहस्पतिवार सुबह एसओ ने गिरोह के सदस्य को पकड़ने के लिए जाल बिछाया तो उसने चीनी मिल के पास खंडहर में तब्दील मकान में 12 बाइकों को छिपाकर रखा हुआ था। जिसे बिहार भेजने की तैयारी थी। इसी दौरान मौके पर पुलिस की टीम पहुंची तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने जान बचाई और बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शशिरंजन तिवारी बेलवा थाना दरौली जनपद सिवान बिहार के रूप में हुई। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने बैतालपुर चीनी मिल के खंडहर में छिपाकर रखी गई 12 चोरी की बाइक के साथ तमंचा बरामद कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर आदि जनपदों से बाइक चुराई गई थीं।
विज्ञापन

विपिन अभी तक बरामद कर चुके है चोरी के 126 वाहन
गौरी बाजार। थाना प्रभारी विपिन मलिक की बाइक और लग्जरी वाहनों के चोरों पर नकेल कसने में जनपद में पुलिस के आला अफसर सबसे सफल मानते है। क्योंकि अपनी तैनाती के दौरान अभी तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से करीब 150 चोरी के वाहन बरामद कर चुके है। इससे पहले खामपार में 28 वाहन बरामद किए थे। जिसमें आठ लग्जरी थे। बनकटा थाना प्रभारी रहते 37 बाइक चोरी की बाइक बरामद की थी। कोतवाली में करीब 49 बाइक चोरी की बरामद कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
शशि रंजन है गिरोह का शातिर
गौरी बाजार। शातिर शशिरंजन ने पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में बाइक चोरी करने वाला गिरोह खड़ा कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह में आरोपी के गांव के तीन सदस्य और भी हैं, जो पुलिस के निशाने पर हैं, लेकिन पकड़ से दूर हैं। शशि रंजन अभी कुछ समय पहले गोरखपुर जेल में बंद था। उस पर मैरवा, बनकटा सहित अन्य थानों में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed