{"_id":"640f69194a290f9fc90a06d7","slug":"inter-college-teacher-died-in-a-road-accident-deoria-news-c-7-1-83928-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की मौत
Mon, 13 Mar 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
कृष्ण मोहन शुक्ला (फाइल फोटो)
सलेमपुर के ओवरब्रिज पर हुई घटना, वाहन की चपेट में आए
प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के गौरा गांव के रहने वाले थे कृष्ण मोहन शुक्ला
सलेमपुर (देवरिया)। नगर के ओवरब्रिज पर सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार इंटर कॉलेज के प्रवक्ता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी कृष्ण मोहन शुक्ला (28), भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के रघुराज सिंह इंटर कॉलेज बहियारी बघेल में संस्कृत के प्रवक्ता थे। उनकी नियुक्ति 23 नवंबर 2021 को हुई थी, तब से वह नगर की टीचर्स कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। होली की छुट्टी बिताने के बाद वह सोमवार की भोर में चौरीचौरा एक्सप्रेस से सलेमपुर स्थित अपने क्वार्टर पर पहुंचे।
थोड़ी देर बाद वह तैयार होकर कॉलेज के लिए निकल रहे थे। अभी नगर के ओवरब्रिज पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें तड़पते देख आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रवक्ता की मौत हुई है। वाहन का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
घर में मचा कोहराम, पिछले महीने ही हुई थी शादी
मौत की खबर मिलते ही प्रवक्ता के परिवार में कोहराम मच गया। बीते नौ फरवरी को कृष्ण मोहन शुक्ला की शादी हुई थी। शादी में शरीक होने सलेमपुर से उनके कई साथी भी पहुंचे थे। अभी उनके पत्नी के हाथ की मेहंदी का रंग गया नहीं था कि उनकी मौत हो गई। मौत की खबर जब पत्नी को मिली तो वह बदहवाश हो गईं।
उनके पिता कमला शंकर शुक्ला घर पर रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। कमला शंकर शुक्ला की तीन संतानों में सबसे बड़े कृष्ण मोहन शुक्ला थे। इनसे छोटी इनकी दो बहने हैं, जो अभी पढ़ाई करती हैं। कृष्ण मोहन ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने होली के छुट्टी में घर जाकर परिवार के साथ बड़े धूमधाम से होली का त्योहार मनाया। इसके बाद अपनी दोनों बहनों से यह कहकर सलेमपुर चले आए कि बहुत जल्द फिर छुट्टी लेकर घर आऊंगा। तुम लोग मन लगाकर पढ़ाई करना।
शिक्षक संगठनों ने जताया शोक
सलेमपुर। कृष्ण मोहन शुक्ला की सड़क हादसे में मौत के बाद शिक्षक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। शिक्षकों ने कोतवाली पहुंचकर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने को कहा। शिक्षकों ने कहा कि हर दुख में साथ खड़ा रहने वाला साथी हम लोगों को छोड़कर चला गया। शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि सड़क हादसे में हमारे एक साथी का निधन हो गया जो अत्यंत दुखदायी है। अशोक सिंह ने कहा कि कृष्ण मोहन हमेशा हम लोग के सुख दुख में खड़ा रहते थे। इस दौरान अवधेश कुमार मिश्र, छत्रशाल सिंह, अभिषेक राय, धर्मनाथ यादव, जितेंद्र कुमार, कृष्ण जी यादव, मनोज कुमार यादव आदि मौजूद रहे। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी, मंत्री विजय भारत सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी शोक जताया है।