फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Instructions for giving nutritious food to children

Deoria News: बच्चों को पौष्टिक भोजन देने के निर्देश

Sun, 22 Sep 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 22 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Instructions for giving nutritious food to children
देवरिया। जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह के निर्देश पर अनुश्रवण समिति आश्रय गृह की अध्यक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छाया नैन एवं सदस्य अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी व सदस्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने शनिवार को राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष, अनुश्रवण समिति आश्रय गृह ने बच्चों को पौष्टिक भोजन व समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। आश्रय गृह के प्रपत्रों को व्यवस्थित रखने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा से बच्चों में सकारात्मक विकास होगा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने बाल गृह संरक्षक को बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता बच्चों के लिए लाइब्रेरी, कंप्यूटर ज्ञान तथा उनके कौशल विकास की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस दौरान राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed