फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Inspector Ajay's family unaware of police investigation

Deoria News: पुलिस की जांच से दरोगा अजय का परिवार अंजान

Sun, 15 Feb 2026 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Inspector Ajay's family unaware of police investigation
देवरिया। बस्ती जिले के परशुराम थाना में तैनात रहे दरोगा अजय गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में चल रही जांच की दरोगा के परिवार को जानकारी नहीं है। शनिवार को मूड़ाडीह गांव स्थित पैतृक आवास पर शोक का माहौल रहा और परिजन कर्मकांड में जुटे रहे। मृत दरोगा के छोटे भाई एडीएम अरुण गौड़ ने बताया कि पुलिस या प्रशासन की ओर से जांच के संबंध में उन्हें कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि परिवार अभी भी गहरे सदमे में है और पूरे मामले की सच्चाई जानना चाहता है। अरुण ने कहा कि पहले दिन से ही मामले की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ अफसर से कराना चाहते हैं। गांव में अंतिम संस्कार के बाद शनिवार को तेरहवीं की रस्म चल रही थीं। रिश्तेदारों और परिचितों का घर पर तांता लगा रहा। हर किसी की जुबान पर यही सवाल था कि आखिर घटना किन परिस्थितियों में हुई और सच्चाई कब सामने आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed