फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   inspection of villages

चफवां कला में विकास के नाम पर धन का बंदरबांट

Sat, 12 Oct 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
inspection of villages
जांच में उजागर हुई विकास कार्यों में अनियमितता
विज्ञापन

डीडीओ के निर्देश पर जांच के लिए चफवां कला गांव पहुंची टीम
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। ब्लॉक के चफवां कला गांव में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। इसकी शिकायत किसी ने डीडीओ से की थी। डीडीओ के निर्देश पर शनिवार को जांच करने टीम पहुंची। स्थलीय जांच और रजिस्टर मिलान में कई खामियां उजागर हुईं।
चफवां कला के लोगों ने पिछले दिनों डीडीओ को शिकायती पत्र देकर गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली करने का आरोप लगाया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीडीओ ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। जांच में विकास कार्यों में अनियमितता उजागर हुई। विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन के बाद अभिलेखों से मिलान किया गया तो कई खामियां मिलीं। मनरेगा मजदूरों ने जिला विकास अधिकारी के नाम एक मांग पत्र सौपा, जिसमें मजदूरों ने कहा कि हमारी मजदूरी बहुत कम है। इसे 300 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाए। टीम में शामिल बीआरओ अरविंद यादव ने बताया कि जांच के दौरान अभिलेखों में अंतर मिला है। जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी जाएंगी। इस दौरान सेक्रेट्री आरकेस यादव, उमेश यादव, जनार्दन कुशवाहा और गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधान पर लगे आरोपों की जांच करने पहुंची तीन सदस्यीय टीम
भाटपाररानी। बनकटा के कड़सरवा बुजुर्ग ग्राम में आवास देने के एवज में अवैध वसूली की शिकायत पर शनिवार को तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए गांव पहुंची। शिकायतकर्ताओं और प्रधान का बयान दर्ज किया। टीम इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़सरवा बुजुर्ग गांव निवासी विश्वकर्मा गिरी, रामनरेश वराजा देवी ने तीन सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान पर आवास की दूसरी किस्त देने के नाम पर वसूली का आरोप लगाया था। एडीओ आईएसबी ने इसकी जांच कर रिपोर्ट भेज दी। जांच से असंतुुष्ट शिकायतकर्ताओं ने फिर डीएम से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर बीडीओ बनकटा ने ग्राम विकास अधिकारियों की त्रिस्तरीय कमेटी गठित की थी। जांच टीम में मेहताब आलम, आरकेश यादव व जमील हुसैन शामिल रहे। टीम ने शनिवार को गांव पहुंच शिकायतकर्ताओं का बयान दर्ज किया। जांच कमेटी का नेतृत्व कर रहे ग्राम विकास अधिकारी मेहताब आलम ने बताया कि जांच रिपोर्ट बीडीओ बनकटा को सौंप दिया जाएगा। आरोपों के बाबत ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह ने कहा कि तीनों शिकायतकर्ताओं ने गंवई राजनीति में द्वेषवश झूठी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed