{"_id":"5e4c22ad8ebc3ef28d3780d7","slug":"inspection-of-dugdheshwar-nath-mandir-deoria-news-gkp341643989","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम एसपी ने दुग्धेश्वरनाथ मंदिर का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम एसपी ने दुग्धेश्वरनाथ मंदिर का जायजा लिया
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर रुद्रपुर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर और मेला परिसर का निरीक्षण करते ड?
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम, एसपी ने मंदिर में सुरक्षा का जायजा लिया
पिछले साल की भीड़ से सबक लेने के निर्देश
शुक्रवार को पड़ रहा महाशिवरात्रि का पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। दूसरी काशी का दर्जा प्राप्त पौराणिक महत्व के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को डीएम अमित किशोर और एसपी श्रीपति मिश्र ने मंदिर और मेला परिसर का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए लग रहे बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया।
डीएम ने कहा कि पिछले वर्ष महाशिवरात्रि पर उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ से सबक लेकर व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने नगर पंचायत को मजबूत बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए। मेला परिसर में मंदिर के सामने लगी दुकानों को हटाने का मेला मालिक को निर्देश दिए। प्रवेश और निकास के रास्ते को पूरी तरह खाली रखने को कहा। मेला क्षेत्र में बड़ी गाड़ियों का प्रवेश दो किलोमीटर पहले रोक दिया जाएगा। मंदिर क्षेत्र से दो किलोमीटर दूर तीन तरफ पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। बीते वर्ष सोमवार को शिवरात्रि पड़ने से दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर भारी भीड़ उमड़ी थी। तब श्रद्धालुओं की भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर कुछ देर के लिए अनियंत्रित हो गई थी। काफी मेहनत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया गया। पौराणिक महत्व के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर हर साल शिवरात्रि में देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। दूर-दराज से आने वाले शिवभक्त एक दिन पहले पहुंचते हैं। उनके ठहरने के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से धर्मशालाओं में इंतजाम किए जा रहे हैं। एसपी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर पहले दिन करीब 200 अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। सफाई और पथ प्रकाश का इंतजाम रहेगा। इस अवसर पर महंत विजय शंकर, एसडीएम संजीव उपाध्याय, ईओ उपेंद्र नाथ सिंह, अधिशासी अभियंता बिजली ब्रजेश कुमार, एसडीओ एके पॉल, चेयरमैन प्रतिनिधि विरेंद्र शर्मा, शिवहरी त्रिपाठी, मनोज पांडेय, ई सुशील चंद, विजय यादव, सिकंदर यादव आदि मौजूद रहे।