फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   inquiry set up in land regisry

जमीन रजिस्ट्री के मामले में डीएम ने गठित की जांच टीम, लेखपालों में मची खलबली

Tue, 10 Aug 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
inquiry set up in land regisry
जमीन रजिस्ट्री के मामले में डीएम ने गठित की जांच टीम, लेखपालों में मची खलबली
विज्ञापन

देवरिया। सदर तहसील क्षेत्र के लेखपाल और कानूनगो का बड़ा खेल उजागर होने के बाद डीएम ने जांच बैठा दी है। जांच टीम में मुख्य राजस्व अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एसडीएम बरहज को शामिल हैं। टीम को दस दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देनी है। इसकी भनक लगने के बाद लेखपालों में खलबली मच गई है। प्रशासन इनकी गोपनीय ढंग से कुंडली तैयार करने में जुट गया है।
सूत्रों की मानें तो गोरखपुर रोड पर एसएसबीएल इंटर कॉलेज के ठीक सामने खाली जमीन है, जो लंबे समय से स्कूल के कब्जे में थी। लेखपालों की साठगांठ से कुछ लोगों ने उस जमीन का बैनामा करा लिया। बैनामे के बाद कब्जा लेने गए तो शहर के कई लेखपालों और एक कानूनगो ने मिलकर खेल कर दिया। पैमाइश के दौरान बैनामेदारों की जमीन कम कर दी गई। इससे मौके पर 33 फीट चौड़ी और 80 फीट लंबी जमीन बच गई। उसकी बाउंड्री कराकर किसी ने अपनी मां, तो किसी ने अपनी बहू के नाम करा रजिस्ट्री करा दी। दिलचस्प बात यह है कि सबने जमीन की चौहद्दी अलग-अलग दिखाई है। इसी बीच इस मामले में कमिश्नर से लोगों ने शिकायत कर दी। पूरे प्रकरण को अमर उजाला ने प्रकाशित किया है। उसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की वजह से सहमे हैं लेखपाल
जांच अधिकारी कोई हो, लेखपालों की सेटिंग यूं ही हो जाती है। लेकिन तीन अधिकारियों की टीम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी (आईएएस) के शामिल होने से लेखपाल डर रहे हैं। उन्हें इस बात का भय है कि निष्पक्ष जांच में उनकी गर्दन फंस सकती है। नाम न छापने की शर्त पर एक लेखपाल ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट किसी प्रलोभन में नहीं आने वाली हैं इसलिए कार्रवाई का भय सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद तीन अधिकारियों की जांच टीम गठित की गई है। उसमें मुख्य राजस्व अधिकारी अमृतलाल बिंद, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, एसडीएम बरहज संजीव यादव को शामिल कर दस दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। -आशुतोष निरंजन, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed