फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   inquiry set up in hangama at collectorate gate

कलेक्ट्रेट गेट पर बवाल : एसपी ने बैठाई जांच, सीओ ने दर्ज किया पुलिसकर्मियों का बयान

Thu, 01 Jul 2021 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
inquiry set up in hangama at collectorate gate
कलेक्ट्रेट गेट पर बवाल : एसपी ने बैठाई जांच, सीओ ने दर्ज किया पुलिसकर्मियों का बयान
विज्ञापन

देवरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर हुई घटना की जांच का आदेश एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने दिया है। किसकी लापरवाही से सपा नेताओं का हुजूम गेट तक पहुंच गया, जिसके चलते हंगामा हो गया। इसकी जांच सीओ भाटपाररानी पंचम लाल को सौंपी गई है। सीओ ने बुधवार की शाम कोतवाली के पुलिसकर्मियों का बयान दर्ज किया।

26 जून को कलेक्ट्रेट गेट पर हुई घटना की विभागीय जांच के लिए भाटपार रानी के सीओ सदर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने उन पुलिसकर्मियों का बयान दर्ज किया, जिनकी ड्यूटी नामांकन के दिन लगाई गई थी। करीब 50 पुलिसकर्मियों से उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। जांच के दायरे में पीएसी के जवान भी हैं, जिनकी ड्यूटी उस दिन थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सपा कार्यालय पर एसओ सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया था कि किसी तरह से सपा नेताओं का हुजूम सिविल लाइन रोड पर नहीं आए। लेकिन संख्या अधिक होने के कारण पुलिस मूकदर्शक बनी रही और काफी संख्या में सपा नेता कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंच गए। जबकि रुद्रपुर मोड़ पर भी वाहनों के आने की रोक थी लेकिन लग्जरी वाहन से सपा नेता कलेक्ट्रेट और सपा कार्यालय तक पहुंच गए। गेट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होने के बाद भी नारेबाजी हुई और आला अफसरों के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इसके कारण पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। आला अफसर इसे पुलिस की चूक मान रहे हैं। क्योंकि धारा 144 लागू थी और कोविड नियमों का पालन करना था। पर कुछ पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण सपा नेता काफी संख्या में कलेक्ट्रेट तक पहुंच गए, जिसके चलते बवाल हो गया। सीओ ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी, उनका बयान सदर कोतवाली में दर्ज किया हूं। इसके अलावा नामांकन के दिन हुई घटना में किस की लापरवाही रही है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed