फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Innocent sexually abused, both accused in custody

Deoria News: मासूम के साथ यौन शोषण, दोनों आरोपी हिरासत में

Sun, 07 Sep 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Innocent sexually abused, both accused in custody
मईल। क्षेत्र के एक गांव में छह दिन पहले पांच वर्षीय मासूम का गांव के दो लड़कोंं ने यौन शोषण किया। यह मामला प्रकाश में आने के बाद शनिवार की शाम को एएसपी सुनील कुमार सिंह व सीओ अंशुमन श्रीवास्तव गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। 30 अगस्त की शाम को मासूम गांव के 10 वर्षीय बालक और 14 वर्षीय किशोर के साथ लुकाछिपी खेल रहा था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी दौरान दोनों ने मासूम का यौन शोषण किया। वह रोते हुए घर पहुंचा मां को आपबीती बताई। मां लोकलाज वश चुप रही। जब बात पूरे गांव में फैल गई तो शनिवार को पीड़ित की मां दोनों आरोपियों के घर उलाहना देने गई। आरोप है कि दोनों के परिवार वालों ने धमकी दी। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed