{"_id":"6803e92f9ba10d13a40b3806","slug":"innocent-child-dies-after-being-crushed-by-djs-sound-box-at-a-wedding-ceremony-deoria-news-c-7-1-gkp1039-907242-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ्रशादी समारोह में डीजे के साउंड बॉक्स से दबकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ्रशादी समारोह में डीजे के साउंड बॉक्स से दबकर मासूम की मौत
Sat, 19 Apr 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
अंश उर्फ कान्हा यादव की फाइल फोटो
- खुखुंदू थानाक्षेत्र के बरडीहा गांव में आई बरात में स्टैंड पर लगा साउंड बॉक्स गिरने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू (देवरिया)। क्षेत्र के बरडीहा गांव में शुक्रवार रात आई बरात में डीजे के साउंड बॉक्स से दबकर पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्टैंड मिट्टी में धंस जाने से साउंड बॉक्स वहां मौजूद बच्चे के ऊपर गिर गया। इस हादसे के बाद खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात खुखुंदू थानाक्षेत्र के बरडीहा गांव की प्रधान चंद्रभावती देवी पत्नी रामायण यादव के पड़ोसी रमेश ठाकुर की बेटी की बरात आई थी। डीजे प्रधान के घर के सामने लगा हुआ था। चंद्रभावती के देवर विजय का पांच वर्षीय बेटा अंश उर्फ कान्हा भी अन्य बच्चों के साथ डीजे पर डांस कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान स्टैंड मिट्टी में धंसने से डीजे का एक साउंड बाक्स अंश के ऊपर गिर गया। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अंश अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। खुखुंदू इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। पंचनामा के बाद मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया गया।