फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   injured in rampage regarding dance in barat, died in hospital

बरात में नृत्य के लिए मारपीट में घायल युवक की मौत

Wed, 23 Feb 2022 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
injured in rampage regarding dance in barat, died in hospital
बरात में नृत्य के लिए मारपीट में घायल युवक की मौत
विज्ञापन

एकौना। बरात में नृत्य के लिए मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई। उसका उपचार गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वह 18 फरवरी की रात कुशीनगर जिले में बरात में हुए विवाद में लोगों ने लाठी से उसकी पिटाई कर दी थी।

क्षेत्र के ग्राम तिघरा खैरवा निवासी राहुल सिंह की बरात 18 फरवरी को रामपुर मिश्री थाना हाटा जिला कुशीनगर गई थी। दरवाजे पर द्वार पूजा में आर्केस्ट्रा में नाचने के लिए वर-वधू पक्ष में मारपीट हो गई थी। वर पक्ष के दस लोग घायल हो गए थे। तिघरा खैरवा निवासी अखिलेश सिंह (29) के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। उनका इलाज गोरखपुर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान अखिलेश सिंह की मौत हो गई। शव दरवाजे पर आने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अखिलेश सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके पिता खेती करते हैं। अखिलेश सिंह बंगलुरू में रहकर मजदूरी करते थे। उनका विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। बेटे की असामयिक मौत से मां राधिका देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी कंचन सिंह और बहन अमृता सिंह शव के पास बेसुध पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed