{"_id":"64b9880cc390a62bf6026894","slug":"injured-brother-died-during-treatment-deoria-news-c-208-1-deo1001-1893-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घायल भाई की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घायल भाई की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
चाकू के हमले से घायल बड़े भाई का चल रहा था इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोंदा मुहल्ले में सोमवार को दो भाइयों के बीच हुई चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल बड़े भाई की बृहस्पतिवार को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में छोटा भाई भी घायल है।
सदर कोतवाली के सोंदा मोहल्ला निवासी मनोज तिवारी (35) पुत्र रामबचन का छोटे भाई राजकुमार (30) पुत्र रामबचन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों भाइयों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें बड़े भाई मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने मनोज और राजकुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनोज की स्थिति गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया, जहां दोपहर में मौत हो गई। परिजनों ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है।
कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि दो भाइयों में पारिवारिक विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई है। जिसमें इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई है, घटना की तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।