फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   India and Sri Lanka have good relations since time immemorial: Dr. Vandula

भारत और श्रीलंका के पुराने समय से हैं अच्छे संबंध: डॉ. वंदूला

Sat, 29 Jul 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
India and Sri Lanka have good relations since time immemorial: Dr. Vandula
इंटर कॉलेज पिपरा बघेल में मुफ्त मेगा स्वास्थ्य कैंप को संबोधित करते श्रीलंका के परिवहन मंत्री ड
भाटपाररानी। श्रीलंका के परिवहन और राजमार्ग एवं मास मीडिया मंत्री डॉ. वदूला गणवर्देना ने शनिवार को कहा कि श्रीलंका और भारत के पुराने समय से ही संबंध अच्छे रहे हैं। श्रीलंका में सीता देवी की अशोक वाटिका को हमारी सरकार पर्यटक स्थल बनाने जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक अच्छा पीएम बताया। कहा कि श्रीलंका से उनके अच्छे संबंध हैं। अयोध्या दोनों देशों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है।
विज्ञापन

श्रीलंका के परिवहन और राजमार्ग एवं मास मीडिया मंत्री ने शनिवार को क्षेत्र के भीषम सिंह इंटर कॉलेज पिपरा बघेल में राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय मुफ्त मेगा हेल्थ कैंप में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में इस तरह के स्वास्थ्य कैंप की जरूरत है। उन्होंने फाउंडेशन के राजेश सिंह दयाल की समाज के प्रति सच्ची निष्ठा समर्पण और त्याग की सराहना की तथा उन्हें सलेमपुर क्षेत्र के लिए एक अच्छा इंसान बताया। कार्यक्रम के आयोजक राजेश सिंह दयाल ने आए अतिथियों का स्वागत एवं आभार जताया। उन्होंने समाज की बेहतर सेवा के लिए सदैव प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कैंप का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने अपनी पत्नी के साथ कैंप का निरीक्षण किया। कैंप में इलाज हेतु क्षेत्रीय जनता उमड़ पड़ी थी। कैंप में लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने दोपहर ढाई बजे तक विभिन्न रोग के करीब 1200 से अधिक मरीजों का पंजीकरण किया गया था। कैंप में निशुल्क जांच एवं इलाज की व्यवस्था की गई थी।इसके पूर्व बिहार की सीमा से होते उप्र के भिंगारी बाजार में पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने परंपरागत ढंग से भव्य स्वागत किया। इस दौरान राघवेंद्र राय, भाजपा के हरिचरण कुशवाहा, प्रधानाचार्य सुनील सिंह, अनिल सिंह, डॉक्टर टीपी सिंह, डॉ. विनय कुमार पांडे ,पार्थ सिंह, मोहित तिवारी, छोटू सिंह, राधेश्याम यादव, ग्राम प्रधान वशिष्ठ सिंह आदि ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed