फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Increasing dengue outbreak four suspected patients found

Dengue: देवरिया में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, चार संदिग्ध मरीज मिले

Fri, 04 Nov 2022 02:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2022 02:48 PM IST
सार

जिले में डेंगू का डर बढ़ रहा है। शहर से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं। इसमें जिले के अलावा दूसरे जनपद व प्रांत से आने वाले लोग भी हैं। शहर के एक मोहल्ले के युवक को तीन दिन पहले बुखार हुआ। उसके शरीर में दर्द भी है। बाहर दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। बृहस्पतिवार को ओपीडी में पहुंचा और चिकित्सक को दिखाया। लक्षण के आधार पर उसे वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

विज्ञापन
Increasing dengue outbreak four suspected patients found
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया  जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। इन दिनों हर रोज मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। चार और संदिग्ध मरीज मिले हैं। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया है। साथ ही जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा गया है। अस्पताल में कुल आठ लोगों इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जिले में डेंगू का डर बढ़ रहा है। शहर से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं। इसमें जिले के अलावा दूसरे जनपद व प्रांत से आने वाले लोग भी हैं। शहर के एक मोहल्ले के युवक को तीन दिन पहले बुखार हुआ। उसके शरीर में दर्द भी है। बाहर दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। बृहस्पतिवार को ओपीडी में पहुंचा और चिकित्सक को दिखाया। लक्षण के आधार पर उसे वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


शहर के अन्य एक मोहल्ले के एक व्यक्ति को पांच दिन से बुखार था। उसे सांस लेने में तकलीफ व खांसी की भी दिक्कत है। अस्पताल से दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। उसके बाद बृहस्पतिवार को फिर ओपीडी में चिकित्सक को दिखाया। उसे वार्ड में भर्ती किया गया है। उधर, कंचनपुर क्षेत्र की महिला चार दिन से बुखार, शरीर दर्द से पीड़ित है। वह मंगलवार को अस्पताल के महिला मेडिसिन वार्ड में भर्ती हुई। दवा से आराम नहीं मिलने पर चिकित्सक ने जांच कराई। उसके बाद अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बैतालपुर ब्लॉक क्षेत्र का एक युवक तीन माह पहले मुंबई गया था, जहां आठ दिन पहले बुखार हुआ। दवा ली तो राहत मिली। उसके बाद दीवाली में घर आ गया। फिर बुखार व शरीर में दर्द होने लगा। सोमवार को अस्पताल पहुंचा। उसे मेडिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया। उसके बाद बुधवार की शाम उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।


इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड में पहले से चार लोगों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार बताई जा रही है। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि अस्पताल में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए व्यवस्था है। पांच बेड के आइसोलेशन वार्ड के अलावा अतिरिक्त वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में बेड व दवा उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed