फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Increased number of children suffering from respiratory problems in medical college

Deoria News: मेडिकल काॅलेज में सांस से पीड़ित बच्चों की बढ़ी संख्या

Fri, 07 Nov 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 07 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Increased number of children suffering from respiratory problems in medical college
मेडिकल कालेज के पीआईसीयू में भर्ती बच्चे
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में सांस से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को पीआईसीयू में 52 बच्चे सुबह भर्ती थे।
विज्ञापन


मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में रोजाना 200 से अधिक बच्चे इलाज के लिए आते हैं। इनमें से ज्यादातर मौसम के असर से पीड़ित होते हैं। इनमें से गंभीर बच्चों को तत्काल पीआईसीयू में भर्ती करा दिया जाता है। इधर धीरे-धीरे ठंड बढ़ने से पीआईसीयू में सांस के रोगी अधिक भर्ती हो रहे हैं। बुधवार व बृहस्पतिवार को पीआईसीयू फुल रहा।
बुधवार को जहां पीआईसीयू में 21 बच्चे भर्ती थे और चिल्ड्रेन वार्ड में 27 बच्चे भर्ती थे। वहीं बृहस्पतिवार को कुल 52 बच्चे भर्ती थे। इनमें से 15 बेड पर 17 बच्चे पीआईसीयू में और बाकी के 35 बच्चे चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती थे। इनमें से 60 प्रतिशत बच्चे ठंड के चलते उत्पन्न सांस की समस्या से पीड़ित रहे। भलुअनी के शिवम को सांस लेने में हुई दिक्कत से पीआईसीयू में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील के परसिया मल्ल निवासी आयुष्मान यादव 7 वर्ष को ठंड लगने से बुखार और उल्टी की समस्या हो गई थी। नेतवार गांव के अभिनव 18 माह को बुखार के चलते झटका आने से भर्ती किया गया था। रामपुर कारखाना के आयुष 5 वर्ष को कफ और सांस लेने में समस्या थी। रुद्रांश 10 माह को कफ और सांस की समस्या थी। वहीं सुरौली के समर 2 वर्ष को सांस लेने में दिक्कत के चलते भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के बाद बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि मौसम बदल रहा है। इसमें अभिभावक की थोड़ी सी लापरवाही बच्चों को बीमार बढ़ा दे रही है। उन्होंने बताया कि बच्चों को पूरी बांह का कपड़ा पहनाएं। सुबह शाम बाहर नहीं निकलने दें। छोटे बच्चों को फर्श पर नहीं खेलने दें। बीमार होने पर सरकारी अस्पताल में दिखाएं। विशेष दिक्कत हो तो मेडिकल कालेज के बालरोग विभाग में डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed