{"_id":"67686dcaabd2a524420947b4","slug":"in-pcs-pre-exam-questions-related-to-science-in-current-affairs-confused-students-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-142845-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पीसीएस प्री परीक्षा में करेंट अफेयर्स में विज्ञान से जुड़े सवालों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पीसीएस प्री परीक्षा में करेंट अफेयर्स में विज्ञान से जुड़े सवालों ने उलझाया
Mon, 23 Dec 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित हुई। दोनो पालियों में केंद्रों पर पूरी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। पंजीकृत कुल 8640 परीक्षार्थियों में पहली पाली में 3,820 उपस्थित एवं 4,820 अनुपस्थित व दूसरी पाली में 3819 उपस्थित एवं 4821 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन का रुख बेहद सख्त दिखा। प्रथम पाली की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि करेंट अफेयर्स के सवाल ही सबसे ज्यादा परेशान किए। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 को लेकर जिला प्रशासन इस बार ज्यादा सजग रहा। पूर्व की कई परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं से सबक लेकर इस बार इंतजाम भी कड़े किए गए थे। परीक्षा के निष्पक्ष एवं सफल संचालन के लिए 21 केंद्रों पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती रही। इसके अतिरिक्त आपात स्थिति के लिए 10 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए थे। परीक्षा में सीसीटीवी कैमरों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकी का भी प्रयोग किया गया, इससे आठ तरह के अलर्ट उपलब्ध रहे। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट मशीनों का संचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहा। डीएम दिव्या मित्तल एवं एसपी संकल्प शर्मा ने महाराजा अग्रसेन बालक व बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का हाल जाना और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। उधर जिले में पीसीएस प्री-2024 परीक्षा के नोडल एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से यह परीक्षा संपन्न हुई है। कहीं से किसी अव्यवस्था या नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली। जनपद में प्रथम पाली में कुल पंजीकृत 8,640 अभ्यर्थियों में से 3,820 वास्तविक रूप से उपस्थित एवं 4,820 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत कुल 8640 में 3819 उपस्थित व 4821 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन