नेता की महफिल में दरोगा ने लगाया ठुमका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता की महफिल में पहुंचे दरोगा ने जमकर डुमके लगाए। झूम रहे दरोगा ने मर्यादा की दहलीज को पार करते हुए सार्वजनिक रुप रुपये भी बांटे। कार्याक्रम में मौजूद कई लोगों ने नाच की वीडियो बना ली। थोड़ी देर बाद वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा की करतूत सामने आ गई। उच्चाधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की बात कहीं है। दरोगा का डांस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
शनिवार को शहर के भटवलिया मोहल्ले में भाजपा नेता के घर कार्यक्रम था। बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए कोतवाली में तैनात दरोगा भी पहुंचे थे। अतिथियों के मनोरंजन के लिए डीजे और आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था। रात दस बजे के करीब महफिल में चुनिंदा लोग मौजूद थे। कार्यक्रम अपने शबाब पर था। इसी बीच झूमते हुए कोतवाली में तैनात दरोगा भी मंच पर पहुंचे और गलबहिया कर डांस करना शुरू कर दिया। फरमाइसी गीत पर उन्होंने रुपये भी लुटाए। दरोगा का मंच पर नाचता देख मौजूद लोग हैरान हो गए। किसी को यकीन नहीं हो रहा था वर्दी की रौब दिखाने वाले दरोगा इस हद तक पहुंच जाएगे। करीब पंद्रह मीनट बाद दरोगर मंच से नीचे उतर गए। सुबह होते ही दरोगा के डांस की वीडियो वायरल हो गई। मामला पुलिस महकमे तक पहुंचा। वर्दी को शर्मसार होता देख अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे है। कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि दरोगा की अपनी निजी जिंदगी है। सार्वाजनिक मंच पर डांस करने की सूचना नहीं है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।