फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Double Murder for six inches of land now buried together in deoria

Deoria Double Murder: छह इंच जमीन के लिए कर दिया था एक दूसरे का खून, अब साथ में हुए दफन

Tue, 30 Aug 2022 10:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Aug 2022 10:24 AM IST
सार

कब्रिस्तान में चाचा और भतीजे को एक पास दफन कर लोग लौटे गए। इस दृश्य को देखकर मजहब की दीवार भी टूट गई और गांव के अन्य समुदाय के लोग भी दोनों के दरवाजे पर पहुंच कर ढांढस बंधा रहे थे।

विज्ञापन
Double Murder for six inches of land now buried together in deoria
सिधूआ गांव में दोहरे हत्या के बाद दूसरे दिन भी दरवाजे पर लगी रही भीड। विज्ञप्ति - फोटो : DEORIA

विस्तार

महज छह इंच की भूमि पर मकान का पानी गिराने की अदावत में चाचा और भतीजे ने एक-दूसरे की जान ले ली। हत्या के चंद घंटों बाद दोनों का शव घर गांव में पहुंचा। गांव के कब्रिस्तान में रात में ही दोनों शव अगल-बगल दफन किए। दोनों परिवारों के रिश्तेदार और ग्रामीण एक साथ फातिहा पढ़े और दुआ मांगी। इसके बाद गमगीन माहौल के बीच उदास चेहरे घर लौट गए।

विज्ञापन


सिधुआ गांव निवासी रोज मोहम्मद और सलमान ने एक-दूसरे की चाकू से वार कर जान ले ली थी। सलमान का बचपन चाचा रोज मोहम्मद की गोद में गुजरा था। क्या पता था कि थोड़ा सा धैर्य खोने के बाद खूनी संघर्ष में दोनों की जान एक साथ चली जाएगी।
विज्ञापन


घटना के क्रम पर नजर दौड़ाई जाए तो सलमान और रोज मोहम्मद गंभीर हालत में एक साथ डुमरी पीएचसी गए थे, जहां से डॅाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। दोनों शवों का पोस्टमार्टम भी आगे-पीछे हुआ। इसके बाद शव एक ही वाहन से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांव पहुंचाए गए। शव के पहुंचते ही मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दोनों परिवारों से संबंध रखने वाले लोग और रिश्तेदारों ने गमगीन माहौल में एक-दूसरे का सहयोग करते हुए क्रब की खुदाई कराई। कब्रिस्तान में चाचा और भतीजे को एक पास दफन कर लोग लौटे गए। इस दृश्य को देखकर मजहब की दीवार भी टूट गई और गांव के अन्य समुदाय के लोग भी दोनों के दरवाजे पर पहुंच कर ढांढस बंधा रहे थे।

सलमान की मां, रोज मोहम्मद की पत्नी सहित पांच गिरफ्तार
रामपुर कारखाना। सिधुवा गांव में दोहरी हत्या के मामले 11 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसमें सोमवार को पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र के सिधुआ गांव में रोज मोहम्मद की पत्नी जौहरा की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जबकि सलमान की मां साहिमा की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

इस मामले में पुलिस ने सोमवार को सलमान की हत्या के आरोप में चाची जौहरा, सादिर, हातिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि रोज मोहम्म्द की हत्या के आरोप में सलमान की मां साहिमा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी नाबालिग हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed