फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In Deoria, the main witness in the case of sexual harassment of her daughter, the mother was shot and injured

Deoria News: बेटी का यौन उत्पीड़न...दो दिन बाद थी गवाही- सरेराह मां को मारी गोली, घायल

Sun, 01 Jun 2025 02:41 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 01 Jun 2025 02:41 PM IST
सार

एक साल पहले एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से यौन शोषण के मामले में एक युवक पर केस दर्ज हुआ। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई। बेटी से यौन शोषण के केस मां और पिता गवाह हैं। रविवार की दोपहर यौन शोषण पीड़िता की  50 वर्षीय मां, पचलडी डीह चौराहे से दवा कराकर पैदल घर जा रही थी।

विज्ञापन
In Deoria, the main witness in the case of sexual harassment of her daughter, the mother was shot and injured
गोली लगने से मुख्य गवाह और पीड़िता की मां घायल हो गई

विस्तार

एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी पलिया बांध पर रविवार की दोपहर सरेराह एक महिला को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के यौन शोषण मामले में गवाह है, जिसे 3 जून को कोर्ट में गवाही देना था।

विज्ञापन


बताया जाता है कि आरोपी युवकों ने गोली मारने से पहले महिला को गवाही देने से मना किया। महिला के विरोध करने पर उसके सीने में दाहिने तरफ गोली मार दी। एक साल पहले एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से यौन शोषण के मामले में एक युवक पर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


मामले में आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई। बेटी से यौन शोषण के केस मां और पिता गवाह हैं। रविवार की दोपहर यौन शोषण पीड़िता की  50 वर्षीय मां, पचलडी डीह चौराहे से दवा कराकर पैदल घर जा रही थी। पचलडी पलिया मार्ग पर रामपुरवा और सुल्तानी के बीच में मोटर साइकल सवार युवकों ने महिला को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पहले  3जून को गवाही न देने का दबाव बनाया, जिस पर महिला द्वारा गवाही देने की बात करने पर युवकों ने महिला के सीने में गोली मार दी। महिला के दाहिने तरफ सीने में गोली लग गई।


महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर भेजा गया। आरोपी गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के गढ़ही गांव निवासी बताए जा रहे हैं। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि मौके पुलिस पहुची है, अभी छानबीन की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed