{"_id":"6798d51acad4a07135003fb7","slug":"in-deoria-big-boys-held-a-teenager-hostage-accused-of-making-a-video-with-a-knife-2025-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 'गैंग 302...' किशोर के गले पर चाकू लगा बनाया वीडियो- सरेराह मार-पीट कर ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 'गैंग 302...' किशोर के गले पर चाकू लगा बनाया वीडियो- सरेराह मार-पीट कर ले जाने का आरोप
Tue, 28 Jan 2025 06:35 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 28 Jan 2025 06:35 PM IST
सार
लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर चार दिन पहले नगर के स्वामी देवानंद पीजी कालेज के रास्ते घर जा रहा था। आरोप है की इसी बीच पच्चीस से अधिक छात्र बाइक सवार होकर पहुंचे। अभी कुछ समझता तब तक जबरदस्ती बाइक पर बैठा सरेराह पिटाई करते हुए उसे ले जाने लगे। चीख पुकार की आवाज सुन बचाव को दौड़े लोगों को धमकाते हुए छात्र भाग निकले।
विज्ञापन
चाकू लहराता युवक
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
चार दिन पहले फिल्मी स्टाइल में पहुंचे कॉलेज के समीप बाइक सवार पच्चीस से अधिक छात्र एक किशोर को जबरदस्ती बाइक पर बैठा पिटाई करते हुए एक कमरे में ले गए। आरोप है कि गले पर चाकू लगा नंगा कर वीडियो बनाया। इसके बाद पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस कुछ आरोपितों को दबोच लिया। आरोप है कि बिना कार्रवाई के ही सभी को छोड़ दिया। उधर लोगों का कहना है कि आए दिन गुटबाजी कर छात्र आमने सामने हो रहे हैं। अगर इन पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर चार दिन पहले नगर के स्वामी देवानंद पीजी कालेज के रास्ते घर जा रहा था। आरोप है की इसी बीच पच्चीस से अधिक छात्र बाइक सवार होकर पहुंचे। अभी कुछ समझता तब तक जबरदस्ती बाइक पर बैठा सरेराह पिटाई करते हुए उसे ले जाने लगे।
विज्ञापन
चीख पुकार की आवाज सुन बचाव को दौड़े लोगों को धमकाते हुए छात्र भाग निकले। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई। इसी बीच छात्रों ने उसे छोड़ दिया। छात्रों का खौफ इस कदर किशोर पर था कि घटना से इनकार कर एक्सीडेंट में घायल होने की बात पुलिस से कहने लगा।
कुछ देर बाद घर पहुंचा तो परिजनों से बताया कि आरोपितों ने गले पर चाकू रख उसे नंगा कर वीडियो बनाया है। इससे नाराज परिजन आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। मामले में पुलिस ने तीन को घर से दबोच लिया। वहीं अन्य आरोपी वारदात के बाद से फरार हो गए। उधर पूर्व में भी छात्र कालर टाइट करने को लेकर आमने सामने हो चुके हैं।
घटना के दिन एक छात्र को आरोपी छात्रों ने पीठ में चाकू घोंप दिया था। हालांकि देर रात परिजनों ने मामले में सुलह कर लिया। प्रभारी निरीक्षक उमेश वाजपेयी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छात्रों से पूछ ताछ की गई है। नंगा कर पिटाई करने का आरोप बेबुनियाद है। मामले की जांच चल रही है। तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
302 के नाम से है छात्रों का गैंग
किशोर को उठाकर पीटने वाले छात्रों का गोल काफी बड़ा है। सूत्रों की माने तो 302 के नाम से गैंग संचालित होता है। सोशल मीडिया पर भी 302 नाम से अकाउंट है। सूत्रों की माने तो किशोर को उठाकर पीटने से पहले छात्रों ने एक गाने पर रील बना पोस्ट डाली थी, जिसमें कुछ छात्र दिख रहे हैं।
जिसमे एक छात्र हाथ में आगे चाकू लेकर छत की सीढ़ी से उतरता दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।