फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In Deoria, Amar Ujala team met the youth to know their views.

Satta Ka Sangram: युवाओं में सरकारी नौकरी बड़ा मुद्दा, सुरक्षा और विकास का भी रखें ध्यान- खुलकर रखी विचार

Thu, 23 May 2024 02:58 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 23 May 2024 02:58 PM IST
सार

संजना, स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। इन्होंने कहा, मैं पहली बार मतदाना करने जाऊंगी। हम युवाओं को अंदर जीविका और जॉब दोनों को लेकर शंसय बना रहता है। यूपी में सभी सरकारी नौकरियां लगभग खत्म हो चुकी हैं।

विज्ञापन
In Deoria, Amar Ujala team met the youth to know their views.
युवाओं से बातचीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की लोकसभा चुनाव को लेकर ग्राउंड जीरो पर मौजूद है और सत्ता का संग्राम अभियान के तहत जनता का मन टटोलने का प्रयास कर रही है। इस कड़ी में टीम बृहस्पतिवार को देवरिया लोकसभा क्षेत्र में पहुंची। सुबह चाय पर चर्चा कर आम मतदाताओं के मुद्दों को जानने के बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर बातचीत की गई।

विज्ञापन


इसमें पहली बार के मदताओं के बीच भी टीम गई। इनकी सोच और सुझावों को अमर उजाला डिजिटल प्लेटफार्म पर रखा। बतौर युवा, उनके मुद्दे और आने वाली सरकार को सुझाव के तौर पर उत्कर्ष ने लगभग सभी युवाओं को टटोलने और उनकी जिज्ञासा को समझने और समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



संजना, स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। इन्होंने कहा, मैं पहली बार मतदाना करने जाऊंगी। हम युवाओं को अंदर जीविका और जॉब दोनों को लेकर शंसय बना रहता है। यूपी में सभी सरकारी नौकरियां लगभग खत्म हो चुकी हैं। नई नौकरियां आ ही नहीं रही हैं।

जाम और विकास भी एक बड़ी समस्या है। युवा अंशु ने नई सरकार को सुझाव के तौर पर युवाओं के बेहतर भविष्य की बात करने की बात कही। कहा, रोजगाऱ बड़ा मुद्दा है। अच्छी नौकरी रहेगी यो उसका भविष्य शादी-परिवार के साथ बेहतर चल सकेगा।

पेपर लीक होना एक बड़ा मुद्दा है। बताया कि पेपर लीक होने से परीक्षार्थी और उसके परिवार की उम्मीदें टूटती हैं। सुभा यूपीपी की परीक्षा देन गई थी। दो साल की तैयारियों के बाद परीक्षा का समय आया और वो भी लीक हो गया। सोचते हैं कि बेहतर सरकार को चुनकर अपनी बेरोजगारी को दूर करेंगे।

लेकिन, नतीजा नहीं आता है। अमरेंद्र ने बताया कि बेरोजगारी को लेकर मतदान करने की बात कही। बताया कि पहले से बेरोजगारी कम तो हुई है, लेकिन अभी दूर करने की जरूरत है। अखिलेश रावत ने कहा कि अग्निीवीर को सरकार खत्म कर दे।


हम युवा सुबह तीन से चार बजे कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन चार साल बाद हमें बाहर कर दिया जाता। मंत्री, विधायक और सांसद को पेंशन है, लेकिन, अग्निवीर को ये भी नहीं, ऐसे क्यों? सरकार को इसे खत्म करना चाहिए। युवाओं ने कहा, सरकार से अपील है कि संविदा नौकरियां नहीं होना चाहिए।

प्राइवेट नौकरी का भरोसा नहीं होता। क्योंकि बहुत सारी कंपनियां हैं, जो घाटे के कारण कई बार बंद हो जाती हैं। ऐसे में कई हजार लोग बेरोजगार हो जाते हैं। नौकरी में स्थायित्व चाहिए और इसके लिए सरकारी भर्तियां होनी चाहिए। सरकारों को बदलते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed