फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In Deoria, a woman tried to burn herself in front of the Tehsildar. She was fed up

Deoria News: 6 माह से लगा रही थी फरियाद...तहसीलदार के सामने ही पेट्रोल डाल लगाने लगी आग- जानिए क्या हुआ

Sat, 26 Apr 2025 03:34 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 26 Apr 2025 03:34 PM IST
सार

जंगल ठकुरही की रहने वाली सरिता मिश्रा ने बताया कि उनके गांव का एक युवक नितेश उसे प्यार के जाल में फंसा कर धोखे से जमीन बैनामा करा लिया है। जमीन लिखवाने के बाद उसने मामले में आपत्ति किया तो आरोपी ने जमीन दूसरे को बेच दी। इस मामले में सिविल व तहसीलदार कोर्ट में केस चल रहा है।

विज्ञापन
In Deoria, a woman tried to burn herself in front of the Tehsildar. She was fed up
पीड़ित महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तहसीलदार न्यायालय के  सामने शनिवार को एक महिला अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर जान देने की कोशिश करने लगी। वह बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंची और अपने ऊपर डाल कर जैसे ही माचिस जलाने लगी वकीलों ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन


काफी मेहनत के बाद उसके हाथ से माचिस छीनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस बहुत ही मशक्कत के बाद उसे समझाकर थाने ले गई। वहा उसकी समस्या को सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


जंगल ठकुरही की रहने वाली सरिता मिश्रा ने बताया कि उनके गांव का एक युवक नितेश उसे प्यार के जाल में फंसा कर धोखे से जमीन बैनामा करा लिया है। जमीन लिखवाने के बाद उसने मामले में आपत्ति किया तो आरोपी ने जमीन दूसरे को बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सिविल व तहसीलदार कोर्ट में केस चल रहा है। आरोपी के खिलाफ तहरीर देने के बाद भी छह माह से कोई कार्रवाई नही हो रही है। उसने युवक पर धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने और अस्मत से खेलने का गंभीर आरोप लगाया है।


तहसील में आत्मदाह की कोशिश करने से पुलिस प्रशासन के लोग सकते में आ गए। करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। मौके पर सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौण्डिल्य, कोतवाल रणजीत सिंह पहुंचकर महिला को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर अस्पताल ले गए।

कोतवाल ने कहा कि महिला के प्रार्थना पत्र पर केस पंजीकृत कर जांच की जाएगी। एसडीएम हरिशंकर लाल ने कहा कि मामले की जांचकर न्यायोचित कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed