फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   in car accident 4 injured

Deoria News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलटी, चार घायल

Wed, 12 Jun 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
in car accident 4 injured
कार में फंसे घायलों को निकालते लोग, संवाद
फोटो समाचार....
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के सरया चौराहा के डुमरिया लाला एकमोड़ के पास हुआ हादसा, कार के परखचे उड़े

आसपास के लोगों ने घायलों को भिजवाया अस्पताल

पिता के ब्रह्मभोज के लिए दोस्तों के साथ खरीदारी करने आ रहा था अभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सरया चौराहा के डुमरिया लाला मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद पेड़ से टकरा कर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। इससे कार में सवार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। डाॅक्टर ने एक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया है। उधर, कार के परखचे उड़ गए।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के सोन्हुला गांव निवासी अभिषेक प्रजापति (24) मंगलवार दोपहर में 12:00 बजे गांव के श्याम गोड़ (25), सोनू गुप्ता (28) और प्रवीण यादव (26) को लेकर खुखुंदू बाजार करने आ रहे थे। बताया जा रहा है कि अभिषेक के पिता की दस दिन पहले मौत हुई थी। 14 जून को ब्रह्म भोज है। उसी की खरीदारी करने अभिषेक अपने अन्य दोस्तों के साथ कार से खूखुंदू आ रहे थे।
विज्ञापन

अभिषेक अभी कार लेकर देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर सरया चौराहा के डुमरिया लाला मोड़ के पास ही पहुंचे था कि अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार का एक चक्का फट गया। फिर कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गड्ढे में जा पलटी। इससे कार में सवार अभिषेक प्रजापति, आगे सीट पर बैठे सोनू गुप्ता, श्याम गोड़ और प्रवीण यादव सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने चारों को कार से बाहर निकालकर नीचे लिटाया। इसके बाद एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। सोनू को डाॅक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया है। जबकि अभिषेक, श्याम और प्रवीण का मेडिकल काॅलेज देवरिया में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन इसके पहले चोटिल अस्पताल जा चुके थे। कार का एक चक्का डिवाइडर से टकराने के बाद फट गया था। फिर कार पेड़ से टकराकर पलट गई। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। घायलों का इलाज चल रहा है।


इनसेट.......

मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाई चारों की जान

खुखुंदू। डिवाइडर से टकराने के बाद कार का पहिया फटा तो बहुत तेज आवाज हुई। तेज आवाज सुनकर अगल-बगल गांवों के लोग मौके पर भागते-दौड़ते पहुंचे। वहां सड़क किनारे गड्ढे में पलटी कार में सभी नीचे दबे पड़े थे। ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए घायलों को बारी-बारी कर बाहर निकाला। इसके बाद जैसे ही एंबुलेंस पहुंची सबको मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। इससे चारों की जान बच गई। अभिषेक और सोनू को मौके पर देखने से लग रहा था कि इनका बचना मुश्किल है। लेकिन ग्रामीणों की सक्रियता ने उन्हें भी बचा लिया। समय रहते इलाज शुरू हो गया।



इनसेट.....

कार का स्टीयरिंग टूटकर गिरा था बाहर

खुखुंदू। टक्कर कितनी तेज हुई थी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार का स्टीयरिंग टूटकर बाहर जा गिरा था। कार के परखचे उड़ गए थे। जो भी यात्री इधर से गुजर रहा था वाहन रोककर दुर्घटनाग्रस्त स्थल की ओर जरूर देख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed