फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In Barhaj, a broken electric wire got stuck in a dumper and fell, causing a stampede.

Deoria News: बरहज में डंपर में फंसकर टूटकर गिरा विद्युत तार, मची भगदड़

Mon, 22 Dec 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
In Barhaj, a broken electric wire got stuck in a dumper and fell, causing a stampede.
बरहज। नगर-क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर एनएच 227ए की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। रविवार को तहसील स्थित पेट्रोल पंप के निकट सड़क पर गिट्टी बिछाए जाने के दौरान डंपर में 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार फंस गया, जिससे विद्युत पोल और तार टूटकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

तार के एक-दूसरे से सटने के कारण चिंगारी निकलने लगी लगी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। हालांकि डंपर चालक गाड़ी से कूदकर किसी तरह जान बचाया। वहीं बाइक सवार अपनी गाड़ी छोड़ भाग गए। घटना के कारण करीब एक से डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

तहसील स्थित पेट्रोल पंप के निकट शाम करीब चार बजे एक डंपर भस्सी मिली गिट्टी सड़क पर गिरा रहा था। इसी बीच डंपर में अचानक 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार फंस गया, जिससे पोल और तार टूटकर जमीन पर गिर गए। लोगों के अनुसार डंपर में करंट प्रवाहित होने लगा। आजमगढ़ निवासी और डंपर चालक प्रहलाद यादव गाड़ी से कूदकर भाग गए लेकिन करंट प्रवाहित होने से उसे झटका लगा। वह काफी बदहवास हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक बाइक चालक अपनी गाड़ी छोड़ भाग लिया। घटना से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। लोगों ने सड़क पर टूटकर तार गिरे रास्ते से आवागमन रोकते हुए रूट डायवर्ट कराया। लोगों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति ठप कराने के लिए अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी थी। हालांकि लोग किसी तरह बनाये जा रहे नये रास्ते से आवागमन शुरु कराया।
एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर विद्युत निगम के अधिकारियों से संपर्क कर आपूर्ति ठप करा दिया गया है। जबकि मरम्मत कार्य भी शुरू करा दिया गया है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।


आधा दर्जन गांवों की प्रभावित हुई विद्युत आपूर्ति
बरहज। नगर के स्थित तहसील के निकट पेट्रोल पंप के समीप रामजानकी मार्ग पर कराये जा रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान डंपर में फंसकर विद्युत तार और पोल टूटकर जमीन पर गिर गया। जिससे करीब आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत तार टूटकर गिरने से कटइलवा, परसियां, बेलडॉड़, पलियां, पचौहां, बिजौली आदि जगहों की आपूर्ति ठप हो गई थी। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed