{"_id":"68a37ffe588861ef9e0a130a","slug":"immersion-of-idols-took-place-in-saryu-in-barhaj-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-161095-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज में सरयू में हुआ मूर्तियों का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज में सरयू में हुआ मूर्तियों का विसर्जन
Tue, 19 Aug 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते युवा। संवाद
बरहज। नगर स्थित थाना घाट और कपरवार के उग्रसेन सेतु से सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के मूर्ति का विसर्जन किया गया। यह क्रम पूरे दिन जारी रहा। विसर्जन के दौरान साथ आये युवा ढ़ोल-नगाड़ों पर थिरक रहे थे। वहीं कहीं-कहीं प्रभु के विदाई में महिलाएं भी शामिल रहीं। भक्तिगीतों से समूचा क्षेत्र गुलजार रहा।
नगर के थाना घाट और कपरवार उग्रसेन पुल पर विसर्जन के लिए सुबह से ही मूर्तियाें के आने का क्रम शुरु हो गया। दोपहर बाद से नदी घाटों पर मूर्तियों की कतार लग गई। घाटों पर भक्तों ने प्रभु की आरती उतार मूर्ति का विसर्जन किया।
डोल मेले में उमड़ी भीड़ ः देसही देवरिया संवाद के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दो दिनों तक समारोह पूर्वक धूमधाम के साथ मनाई गई। सोमवार को गाजे-बाजे के साथ श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। बरवा मीरछापर चौराहा पर डोल मेला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दो दिन तक समारोह पूर्वक धूमधाम के साथ मनाई गई। सोमवार को गाजे-बाजे के साथ मूर्तियां विसर्जित की गई। बांके बिहारी के जयघोष से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। पिपरा मदन गोपाल, हेतिमपुर, बसंतपुर, हरैया बसंतपुर, बैजनाथपुर, बेलवा बाजार, महुआडीह, नौतन हथियागढ़ आदि चौराहों और गांवों में विशेष आयोजन किए गए थे।
युवाओं ने फोड़ी मटकी
खुखुंदू चौराहे पर मां दुर्गा मंदिर के पास सोमवार को आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में युवाओं ने एक स्वर में बोला आला रे आला गोविंदा आला.. फिर डीजे की धुन बजने लगा और राजू नाम के युवक ने मटकी फोड़ी। युवाओं के दसियों बार अथक प्रयास के बाद मटकी फोड़ी गई। खुखुंदू चौराहे पर सोमवार दोपहर में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बाजार के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।