फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Imla is open to copy by speaking

इमला बोलकर नकल कराने की पोल खुली

Fri, 28 Feb 2020 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Imla is open to copy by speaking
इमला बोलकर नकल कराने की खुली पोल
विज्ञापन

देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को जिले के एक केंद्र से एक कक्ष में इमला बोलकर नकल कराने के मामले का पर्दाफाश हुआ। सुबह की पॉली में हाईस्कूल संस्कृत के प्रश्न पत्र में फील्ड मार्शल मानेक शॉ इंटर कॉलेज नौतन हथियागढ़ में कंट्रोल रूम से की जा रही मॉनिटरिंग के जरिए प्रभारी एएसडीएम गजेंद्र सिंह ने इसे पकड़ा।
जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से की जा रही मॉनिटरिंग के दौरान कंप्यूटर पर कार्यरत एक कर्मचारी ने एक केंद्र पर कुछ संदिग्ध हलचल होते हुए देखा। उन्होंने इसकी सूचना प्रभारी को दी। एएसडीएम गजेंद्र सिंह ने भी ऑनलाइन मॉनिटरिंग के जरिए देखा कि फील्ड मार्शल मानेक शॉ इंटर कॉलेज नौतन हथियागढ़ के एक कक्ष में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर रही एक महिला व पुरुष शिक्षक छात्राओं को इमला बोलकर नकल कराने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने तत्काल निगरानी पर निकले डीआईओएस शिवचंद राम को इसकी सूचना दी। एएसडीएम ने बताया कि संबंधित केंद्र के एक कक्ष में सुबह की पॉली में एक कक्ष के कक्ष निरीक्षकों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई है। इसकी सूचना डीआईओएस को दी गई है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। डीआईओएस ने बताया कि कंट्रोल रूम प्रभारी की सूचना पर केंद्र व्यवस्थापक से वहां के संबंधित कक्ष की सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

एक छात्रा रस्टीकेट, 993 ने छोड़ी परीक्षा
शुक्रवार को हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा में चंद्रदेव हरिहरनाथ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज भीखमछपरा, लार में सचल दल सात के प्रभारी जगदीश श्रीवास्तव ने एक छात्रा को अनुचित साधन के साथ पकड़ा। संस्कृत में पंजीकृत कुल 7891 में 6891 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 933 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्याप्त उत्तर पुस्तिका भी नहीं दे पा रहे जिम्मेदार
बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को छात्र संख्या के अनुपात में पर्याप्त उत्तर पुस्तिकाएं भी नहीं दी जा रही हैं। प्रतिदिन कोठार से इसके वितरण के दौरान किच-किच हो रही है। शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा का नौवां दिन था, अब तक वितरण केंद्र पर मात्र दो ही कर्मचारी उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण कर रहे थे, लेकिन वितरण में गड़बड़ी को देखते हुए परीक्षा बाबू, उनके सहायक तथा चार अनुचरों को भी इसमें लगाया गया था। कुछ केंद्र व्यवस्थापकों ने बताया कि छात्र संख्या के हिसाब से कॉपियां नहीं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed