फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   illegal hoarding will remove : dm

मानक के विपरीत लगे होर्डिंग और यूनीपोल हटेंगे

Fri, 08 Oct 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
illegal hoarding will remove : dm
मानक के विपरीत लगे होर्डिंग और यूनीपोल हटेंगे
विज्ञापन

देवरिया। शहर की सड़कों पर विज्ञापन सामग्रियों की भरमार को देखते हुए डीएम ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। अब एक होर्डिंग से दूसरे होर्डिंग की दूरी सौ मीटर कम नहीं होगी। मानकों के विपरीत लगे होर्डिंग और यूनीपोल हटाए जाएंगे।
बता दें कि शहर में अवैध विज्ञापनों का धंधा जोर पकड़ चुका है। जिसे जहां मर्जी वहीं होर्डिंग, यूनीपोल लगवाकर विज्ञापनों की बुकिंग शुरू कर दे रहा है। जगह कब्जाने की होड़ में विज्ञापन के धंधेबाज फोरलेन के डिवाइडर तक तोड़ दे रहे हैं। पुरवां चौराहा से सोनूघाट चौराहे तक बिना विभागीय अनुमति तमाम यूनीपोल और होर्डिंग लगाए गए हैं। इनमें कई होर्डिंग के सांचे जर्जर हो चुके हैं। जो राहगीरों की जान पर खतरा बने हैं। 29 सितंबर के अंक में अमर उजाला ने ‘शहर में लगे होर्डिंग बने खतरनाक’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। एक अक्तूबर को ‘लगने थे प्रकाश पोल, लगा दिए यूनीपोल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम ने इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव कार्यालय उत्तर प्रदेश के पत्र का हवाला देते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार होर्डिंग लगवाने का निर्देश एडीएम प्रशासन, ईओ नगर पालिका, पीडब्लूडी, आरईडी को दिया है।
विज्ञापन

यह है होर्डिंग लगाने का नियम
27 जनवरी 2020 को मुख्य सचिव की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार शहर में होर्डिंग लगाने के लिए मानक के अनुसार आकार निर्धारित किया जाना चाहिए। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित होगी। जो स्थल चिंहित करेगी। होर्डिंग से होर्डिंग की दूरी कम से कम सौ मीटर होना चाहिए। शहर के सुभाष चौक, कोआपरेटिव चौराहा समेत कई जगहों पर मानकों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2020 में मुख्य सचिव की ओर से भेजे गए पत्र का अनुसरण करते हुए डीएम ने मानक के अनुसार होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए हैं। जो भी होर्डिंग या यूनीपोल मानक विहीन होंगे, उन्हें हटवाया जाएगा। -कमल किशोर, एक्सईएन पीडब्लूडी।

--------
होर्डिंग के संबंध में डीएम की ओर से जारी पत्र की मुझे जानकारी नहीं है। उनके स्तर से जो भी निर्देश मिलेंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।- रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed