{"_id":"682a28f03dfa40a2530aee75","slug":"illegal-construction-started-again-as-soon-as-the-police-left-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-153894-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस के जाते ही फिर अवैध निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस के जाते ही फिर अवैध निर्माण शुरू
Mon, 19 May 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
सोनूघाट। खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग ग्राम सभा भूमि पर निर्माण कार्य कराने लगे। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस मौके पर पहुंच अवैध निर्माण कार्य को बंद करा दिया। हालांकि लेखपाल और पुलिस के हटते ही फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया।
पुलिस के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के दोघड़ा निवासी उमेश दुबे रविवार को ग्राम सभा की भूमि पर अवैध निर्माण कराने लगे। जबकि दो दिन पूर्व राजस्व टीम ने निर्माण कार्य कराने से मना किया था। आरोप है कि जैसे ही टीम वहां से हटी फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया। अब राजस्व विभाग के जिम्मेदार कह रहे हैं कि निर्माण कार्य हुआ तो तत्काल ध्वस्त कराया जाएगा। तहसीलदार केके मिश्र ने बताया कि मौके पर नायब तहसीलदार सदर को भेजकर जांच कराई जाएगी। संवाद