फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   illegal capture remover

बरहज में भूमाफियाओं का 250 एकड़ जमीन पर कब्जा

Sun, 13 Sep 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
illegal capture remover
बरहज में भूमाफियाओं का 250 एकड़ जमीन पर कब्जा
विज्ञापन

बरहज (देवरिया)। नगर क्षेत्र में आधा दर्जन राजस्व गांवों में करीब 250 एकड़ से अधिक सरकारी-गैर सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं का कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में आयुक्त एवं राजस्व परिषद सचिव भीष्मलाल वर्मा ने डीएम अमित किशोर को पत्रक लिखा है। जिसमें भूमाफियाओं से जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए पैमाइश करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
राजस्व परिषद की ओर से आयुक्त-सचिव द्वारा दो अगस्त को डीएम के नाम पत्रक जारी किया गया। जिसमें संबंधित गांवों की खतौनी में दर्ज सरकारी संपत्ति या ग्राम समाज की भूमि का गाटा संख्या और क्षेत्रफल, गांवों के अंतिम बंदोबस्त के नक्शे में प्रविष्ट गाटों की अवस्थिति सहित पांच बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगा गया है। जबकि विशेषज्ञों द्वारा पैमाइश कराकर कब्जा खाली कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बेलडांड़-राजपुर निवासी अजय प्रताप सिंह ने पूर्व में शिकायती पत्र दिया था। जिसमें राजस्व ग्राम परसियां-विशुनपुर देवार सहित अन्य राजस्व ग्रामों में फर्जी कागजात के आधार पर भूमाफियाओं द्वारा सरकारी-गैर सरकारी जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। मामले में एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व टीम पैमाइश करने पहुंची थी। जहां फसल बर्बाद होने आदि के कारण टीम को वापस लौटना पड़ा था। इस संबंध में एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed