फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If you want to plant paddy, then start preparing from now

Deoria News: लगाना चाहते हैं धान तो अभी से तैयारी में जुट जाएं

Tue, 09 May 2023 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
If you want to plant paddy, then start preparing from now
- धान की नर्सरी डालने से पहले खेत की निराई-गुड़ाई जरूरी
विज्ञापन

- भूमि शोधन के बाद ही धान की रोपाई करें किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। धान की खेती करने वाले किसानों को उसकी तैयारी में अभी से जुट जाना चाहिए। चार दिन पूर्व हुई बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी हो गई है। इस समय खेत की गहरी जुताई करा देने से खरपतवार सूख जाते हैं। साथ ही मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ जाती है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने बताया कि धान की नर्सरी डालने के लिए जून का प्रथम सप्ताह अनुकूल माना जाता है। इससे पहले किसानों को नर्सरी वाले खेत की अच्छे से निराई-गुड़ाई कर लेनी चाहिए। ताकि बीज उगने के साथ खरपतवार न उपज सकें।
विज्ञापन

नर्सरी डालने के 25 दिन पर धान की रोपाई की जाती है। ऐसे में किसानों को भूमि शोधन जरूर करा लेना चाहिए। एक हेक्टेयर भूमि शोधन के लिए किसान पांच किलो ट्राइकोडर्मा 60 किलो गोबर की खाद में मिलाकर हफ्ते दिन तक किसी छायादार जगह पर ढक कर रख दें। धान रोपाई से पूर्व इसे खेत में छिड़ककर गहरी जुताई करा दें। इससे खेतों में मौजूद नुकसानदायक कीट समाप्त हो जाएंगे। पौधों को गोबर की खाद मिलने से उनकी बढ़वार अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रारंभिक सावधानियां अपना लेने से फसल सेहतमंद होती है। बाद के दिनों में बीमारी लगने का खतरा कम रहता है। किसानों को स्थानीय वातावरण के अनुकूल प्रजातियों का चुनाव करना चाहिए।
-----------
धान की पांच उन्नतशील प्रजातियां
1- सांभा बीपीटी 5204
2- सांभा सब वन
3- शियाट्स 4- सीओ 51
5 - एमटीयू 7029
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed