{"_id":"6388f8e05e4cf56e5dbba00bbe83e6ab","slug":"if-you-are-poor-bring-10-000-rs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब हो तो 10 हजार लेकर आना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब हो तो 10 हजार लेकर आना
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा में अच्छा अंक लाना है तो सभी लोग 12 हजार रुपये लेकर आएंगे। सर गरीब हैं, इतना रुपये कहां से लाएंगे? गरीब हो...10 हजार रुपये लेकर आना, अन्यथा परीक्षा में अलग बैठाया जाएगा। पास होगे, फेल होगे, कोई जिम्मेदारी नहीं है। सिर तक नहीं हिलाने दिया जाएगा। यह हम नहीं कह रहे हैं, परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकल रहे छात्र यह पीड़ा बयां कर रहे हैं।
परीक्षार्थियों का कहना है कि आखिर वे इतना रुपये कहां से लाएंगे। केंद्र व्यवस्थापक धमकी दे रहे हैं, नहीं दिए तो फेल कर देंगे, यदि कहीं शिकायत करोगे तो रस्टीकेट कर देंगे। केंद्र व्यवस्थापक कह रहे हैं कि अभी तो आसान विषय की परीक्षा थी। आने वाले विषयों में कड़ाई कर देंगे।
फिर रिजल्ट कैसा होगा? सभी जानते हैं। यदि डिवीजन लाना है तो एक्स्ट्रा रुपये देने होंगे। केंद्र व्यवस्थापकों के इस आदेश से परीक्षार्थी पशोपेश में हैं। उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें? कुछ परीक्षार्थी आपस में चर्चा कर रहे थे कि घर से रुपये मांगकर लाएंगे तो कुछ कहीं और से इंतजाम के चक्कर में हैं।
विज्ञापन
जो परीक्षार्थी नियमित स्कूल जाते रहे, परीक्षा की तैयारी भी की है, उन्हें यह व्यवस्था रास नहीं आ रही है, लेकिन केंद्र व्यवस्थापकों की धमकी से वे भी सहमे हैं। कमोवेश यह स्थित शहर से लेकर देहात तक के अधिकांश निजी विद्यालयों की है।
इनसेट में-
शिक्षक नेताओं के स्कूलों में अधिक वसूली
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में निजी विद्यालयों के प्रबंधक और अन्य लोगों का प्रवेेश वर्जित है, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। अधिकांश विद्यालयों में प्रबंधक और उनके खास लोग परीक्षा के दौरान अंदर रह रहे हैं। उनकी ओर से ही वसूली कराई जा रही है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार इस कार्य में शिक्षक नेता कुछ अधिक ही लगे हैं। खास लोगों की कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगवा ली गई है।
यहां करें शिकायत
बोर्ड परीक्षा से संबंधित शिकायत के लिए कट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कोई भी यहां लगे फोन नंबर 223128 पर शिकायत कर सकता है। इसके साथ ही डीआईओएस और डीएम के सीयूजी नंबर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिम्मेदार इन शिकायतों का संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे।
कोट-
निजी विद्यालयों के प्रबंधक और अन्य लोग परीक्षा के दौरान अंदर नहीं रह सकते हैं। परीक्षा के दौरान अंदर पाए जाने पर एक प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यदि और लोग मिलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
- देवेंद्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, देवरिया।