फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If we are not alert, dengue can spread

Deoria News: नहीं हुए सजग तो पांव पसार सकता है डेंगू

Wed, 31 Jul 2024 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
If we are not alert, dengue can spread
- रोकथाम की जिम्मेदार नपा कार्यालय के छत पर खुली है टंकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डेंगू संभावित मरीज मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जागरूक करने के साथ ही छिड़काव के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन अभी जिम्मेदार और लोग लापरवाह बने हैं। रोकथाम का जिम्मेदार नपा कार्यालय सहित कई स्थानों पर सावधानी नहीं बरती जा रही है। अगर इसे लेकर सजग नहीं हुए तो डेंगू पांव प्रसार सकता है। अब भी सचेत होने की जरूरत है।
जिले में डेंगू के संभावित तीन मरीज मिले हैं। इसमें एक का अभी उपचार चल रहा है। सभी गैर प्रांत से पीड़ित होकर आए हैं। इसे लेकर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल काफी गंभीर हैं। उन्होंने साफ-सफाई, एंटी लार्वा के छिड़काव का सभी नगर पालिका, नगर पंचायत को दिया है। साथ ही मरीज मिलने पर जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई करने को कहा है। इसके रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी है और सभी को सजग रहने की आवश्यकता है। लोगों को भी आगे आने की जरूरत है, लेकिन जिम्मेदार, कार्यालय व लोग अभी भी लापरवाह बने हैं।
विज्ञापन

------------
डेंगू के रोकथाम में नगर निकाय की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। पर नगर पालिका कार्यालय भवन के छत पर लगी टंकी का ढक्कन खुला था, उसमें पानी भरा था। परिसर में लगे वाटर कूलर के पास पानी एकत्र था, लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं है। जबकि पीछे एक मकान में बाल्टी में काफी दिनों से पानी भरा दिखा, जिससे डेंगू के मच्छर पनपने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
-कोतवाली परिसर भी अछूता नहीं है। यहां गेट के बाएं तरफ नाद में पानी भर कर रखा था, जिसमें मच्छर के लार्वा भी थे। भवन के पीछे परिसर में मिट्टी में आधा धंसा ड्रम है, जिसमें पानी भरा था। पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। जबकि पिछले साल कई पुलिस कर्मी डेंगू बुखार से पीड़ित हुए थे।
------------
- गोरखपुर रोड पर एक टायर की दुकान के सामने नाद में पानी भरा था, जो खुला था, वह भी कई दिन पुराना था। वह डेंगू के लार्वा को पनपने का दावत दे रहा है। इसके अलावा शहर में कई मोहल्लों में इस तरह का नजारा दिख जाएगा।
--------------
यह हैं डेंगू के लक्षण
तेज बुखार के साथ तेज सिर दर्द, मांसपेशियों, जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते होना, गंभीर अवस्था में नाक, मसूड़ों से खून आना डेंगू बुखार के लक्षण हैं। बुखार के दौरान मरीज को लगातार अधिक से अधिक पानी, फल का जूस, चावल का पानी, ओआरएस का घोल लेना चाहिए।
---------------
यह करें डेंगू से बचाव
- मच्छर से बचने के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहनें
- सोते समय मच्छरदानी व मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती, रैपिलेंट आदि का उपयोग करें
- घर के आसपास गड्ढों में पानी जमा न होने दें, पानी की निकासी संभव न हो तो जला हुआ आयल, मिट्टी तेल डालें
- घर, कार्यालय में पानी से भरे हुए बर्तन टंकी, मटका, बाल्टी आदि को अच्छी तरह ढक कर रखें।
- कूलर, टंकी, मटका, बाल्टी आदि का पानी तीन से चार दिन में बदलते रहे और सूखा कर ही दोबारा भरें
- पानी में छोटे-छोटे कीड़े (लार्वा) दिखाई दें तो सूखी जगह पर पानी को फैला दें
- परिवार में किसी व्यक्ति को डेंगू बुखार होने पर उसे मच्छरदानी में ही सुलाएं, अन्यथा घर के अन्य सदस्य को डेंगू का संक्रमण हो सकता है।
-----------------
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है, जो घर-घर जाकर जागरूक कर रही हैं। जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर पांच-पांच बेड तैयार किए गए हैं। साथ ही मच्छरदानी रखने को कहा गया है। दवा और डेंगू की जांच कीट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई है। रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है। डेंगू के केस मिलने पर तत्काल मरीज के घर पहुंचकर सभी सदस्यों की जांच करेगी।
-डॉ. राजेश झा, सीएमओ
---------------
मेडिकल कॉलेज में बीस बेड तैयार कर लिया गया है। जरूरत पड़ने पर बेड बढ़ाए भी जा सकते हैं। दवा व जांच किट उपलब्ध है। यहां डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच की भी सुविधा है। विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात हैं। संभावित तीन मरीज मिले थे, जिसमें दो को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि एक का इलाज चल रहा है। बेहतर सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं।

-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमए
-----
नगर पालिका के छत में रखी टंकी को साफ कराया जाएगा। शहर में स्थित सभी गड्ढों की साफ सफाई कराई जाएगी। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाएगा। लोगों को डेंगू से कैसे बचे इसके लिए जागरूक भी किया जाएगा।
-संजय कुमार तिवारी, ईओ, नगर पालिका देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed