फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Icy winds increased melting, vehicles seen crawling in fog

Deoria News: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, कोहरे में रेंगते दिखे वाहन

Mon, 16 Dec 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Icy winds increased melting, vehicles seen crawling in fog
देवरिया। जिले में ठंड का कहर जारी है। सर्दी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। सूरज ढलने के साथ ही ठंड हर किसी को परेशान कर रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण शहर का मौसम भी सर्द ही चला है। शनिवार की रात 11 बजे के करीब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सुबह पांच बजे घट कर सात डिग्री पर आ गया। रविवार को दिन में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा जो शाम होते सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन के मुकाबले रात में ठंड से बचाव के लिए लोग जैकेट, दस्ताने और उनी टोपी पहन रहे हैं। कोहरे में आवागमन में दिक्कत हो रही है। इधर, ठंड का सितम शुरू होने पर भी स्कूलों ने अपने टाइम को नहीं बदला है। नतीजा बच्चों को सुबह स्कूल बस पर चढ़ाने के लिए सुबह सात बजे ही लोगों को चौक-चौराहों पर इंतजार करते देखा गया, ठंड के कारण अभिभावकों द्वारा दिन के 10 बजे से क्लास करने की मांग भी की जा रही है। गौरतलब हो कि पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछाने का असर अब मैदानी क्षेत्रों में पड़ने लगा है। जिले में तापमान गिरने से गलन बढ़ गई है। ठंड की वजह से लोग बेहाल हो गए हैं। रविवार को जिले में ठंड का प्रकोप रहा। पारा में कोई गिरावट नहीं दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप निकलने पर बुजुर्ग धूप में बैठे, लेकिन ठंड का असर रहा। शाम होने पर तापमान करीब सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और गलन बढ़ गई। सुबह जल्द निकलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन में घरों से लोग गर्म कपड़े पहन कर निकले। लोगों को राहत रहीं, लेकिन दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा और ठंड बढ़ने लगी। शाम होने पर गलन बढ़ गई। घरों में लोग गलन से परेशान रहे। बाजार में भी जल्द चहल-पहल कम हो गई। लोग जल्दी-जल्दी काम निपटाकर घर जाने के प्रयास में जुटे थे। इसका असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ रही है। सांस के मरीजों की भी दिक्कत बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के विभिन्न तरीके अपना रहे हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी ठंड के इसी तरह रहने की संभावना है। इसके बाद पुरवा हवा के चलने से मौसम में बदलाव आएगा। तापमान बढ़ने की उम्मीद है। बारिश के अभी कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed