फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Icy wind and thaw shivered all day long

Deoria News: बर्फीली हवा और गलन ने दिन भर कंपाया

Thu, 11 Jan 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Icy wind and thaw shivered all day long
14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, दो डिग्री नीचे आया तापमान
विज्ञापन



देवरिया। बर्फीली हवा और गलन ने बृहस्पतिवार को जिले के लोगों को दिन भर कंपाया। सुबह 11 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इसके बाद हल्की धूप अवश्य खिली, लेकिन यह अप्रभावी रही। तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गलन बढ़ने से लोग परेशान दिखे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 15 जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान है।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20 तो न्यूनतम नौ डिग्री दर्ज किया गया। शाम को भी हवा चलने से परेशानी बनी रही। बीआरडी पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के डॉ.उदयभान मद्धेशिया ने बताया कि उत्तर भारत में भीषण शीतलहर पड़ रही है। कुहासा के नीचे के लेयर का जल्दी छंट जा रहा है लेकिन ऊपर का लेयर बना रह रहा है। इसकी वजह से धूप का असर कम देखने को मिल रहा है। हवा की रफ्तार बढ़ने से तापमान में गिरावट के बावजूद धूप निकलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed