फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hut and shop burnt by fire

Deoria News: आग से झोपड़ी और दुकान जली

Mon, 10 Apr 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 10 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hut and shop burnt by fire
सरौरा धूम नगर गांव का मामला, राजस्व टीम ने तहसीलदार को सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। क्षेत्र के सरौरा धूम नगर गांव में सोमवार को शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से रिहायशी झोपड़ी व दुकान जल गई। आग पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आगलगी में करीब 50 हजार रुपये का सामान जलने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश था।

बरियारपुर के सरौरा धूम नगर गांव निवासी अब्दुल शेख घर के बगल में झोपड़ी डाल उसी में दुकान खोल परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। सोमवार को तेज हवा के चलते शार्ट सर्किट से निकली चिनगारी से उनकी झोपड़ी में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाते झोपड़ी सहित दुकान जलकर राख हो गई। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने आग बुझाई। अब्दुल ने बताया कि करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। उधर आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश रहा। सूचना पर पहुंचे लेखपाल, कानूनगो ने पीड़ित के नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने इसकी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी है। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि शार्ट सर्किट से निकली चिनगारी से झोपड़ी और दुकान जली है। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed