{"_id":"6605cab28cd816a2ab0f1216","slug":"husband-suicide-after-wife-gone-mayke-deoria-news-c-208-1-deo1004-122219-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने दी जान
Fri, 29 Mar 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 29 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
कमरे में फंदे से लटका मिला शव तो परिजनों को हुई जानकारी
आनन-फानन परिजन लेकर पहुंचे मेडिकल कॉलेज, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी बताया जा रहा युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने से आहत होकर फंदे से लटक अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गौरा निवासी राजेश्वर गोंड (35) पुत्र भगवत गोंड का बुधवार की शाम पत्नी इसरावती से विवाद हो गया। विवाद के बाद नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। पत्नी के मायके चले जाने से आहत राजेश्वर गोंड ने बुधवार की देर रात फंदे से लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इसकी जानकारी होने के बाद परिजनों ने दरवाजा खोला और उसे नीचे उतारकर आनन-फानन महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
इधर, पति की मौत के बाद उसकी पत्नी इसरावती का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार उस घड़ी को कोस रही थी जब वह पति से विवाद होने के बाद घर से निकली थी। अगर उसे पता होता कि उसके पति ऐसा कदम उठा लेंगे तो वह मायके नहीं जाती। वह बार-बार गश खाकर गिर पड़ रही थी। परिजन उसे संभालने में जुटे थे।