फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband killed wife and hid her body in deoria

Deoria News: पति ने पत्नी की हत्या कर शव छिपाया, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

Sat, 18 Nov 2023 10:48 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Nov 2023 10:48 AM IST
सार

थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके शव को उसके घर से पीछे से गड्ढे से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया।

विज्ञापन
Husband killed wife and hid her body in deoria
इसी जगह छिपाया था शव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के नरसिंहडाढ़ गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई है। पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को अपने घर के पीछे छिपाने के लिए गड्ढा खोल कर दफन कर दिया था।

विज्ञापन


गांव वालों की सूचना पर उसके मायके से पहुंचे उसके भाई के तहरीर पर पुलिस ने छानबीन कर तीसरे दिन शव को शुक्रवार की 12 बजे रात को बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
विज्ञापन


नरसिहडाढ़ निवासी इंद्रपाल सिंह का शादी 2006 में भलुवनी थाना क्षेत्र के पिपरा पुरन में अनीता देवी के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी एक साथ खुशी से रहते थे। लगभग पांच साल पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे। उसकी पत्नी अनीता देवी उसके पुरानी मकान में अकेले रहकर अपना जीविका चलाती थी। उसका पति इंद्रपाल सिंह अरुणाचल प्रदेश में रहकर नौकरी करता था। 11 नवंबर को घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में विनय शंकर तिवारी की ढाई एकड़ जमीन जब्त, गारंटी के तौर पर रखा था बंधक

Trending Videos

पुलिस के अनुसार, इंद्रपाल ने अपने पत्नी को अपने नए घर पर 16 नवंबर को रात में बुलाया। सोते समय उसका गला दबाकर हत्या कर उसके शव को छिपाने के लिए अपने घर के पीछे गड्ढा खोलकर दफन कर दिया। दो दिन से गांव वालों ने उस महिला को नहीं देखा तो आपस में हत्या की आशंका जताने लगे।

उसके बाद गांव वालों ने उसके मायके में शुक्रवार को खबर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके शव को उसके घर से पीछे से गड्ढे से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed