फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   A woman was beaten by her husband in Khukhundu police station area of Deoria.

Deoria News: पति को इस काम के लिए पत्नी ने रोका तो कर दी पिटाई, धमकी देकर कहा....तैयार रहो

Sat, 23 Mar 2024 11:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 Mar 2024 11:21 AM IST
सार

पति ने पत्नी की पिटाई करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसकी भनक जैसे मायके वालों को लगी। पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।

विज्ञापन
A woman was beaten by her husband in Khukhundu police station area of Deoria.
पत्नी की पति ने पिटाई की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में पति को दूसरी महिला के पास जाने से मना करना एक पत्नी को महंगा पड़ गया। पति ने पत्नी की पिटाई करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसकी भनक जैसे मायके वालों को लगी। पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। आरोप है कि एक साल पहले भी पति ने पत्नी को मारा-पीटा था।

बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी एक दशक पहले खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक से हुई है। पत्नी का आरोप है कि पति का गांव में एक दूसरी महिला से संबंध है। वह महिला के घर हमेशा आता-जाता है। पत्नी ने बताया कि जब मुझे इसकी जानकारी होती है तो मैं उन्हें महिला के घर जाने से मना करती हूं।
विज्ञापन


यह बात मेरे पति को नागवार गुजरती है। दो दिन पहले इस बात को लेकर पत्नी की पति ने पिटाई कर दी। यह बात उसने मायके फोन कर पिता से बताई। इसके बाद पति पत्नी का मोबाइल फोन भी छीन लिया। हालांकि, पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पति-पत्नी के बीच का मामला है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि अभी मेरे सामने मामला नहीं आया है। आने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।


गेहूं की फसल खराब करने का आरोप लगाकर सास ने बहू को पीटा
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरेजी गांव में गेहूं की फसल गिरने से नाराज सास ने बहू की पिटाई कर दी। बहू ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरेजी गांव निवासी अनिता देवी का कहना है कि बुधवार को हुई बारिश और तेज हवा में गेहूं की फसल खेत में ही गिर गई। जबकि सास ने मुझ पर घास गढ़ने और फसल खराब करने का आरोप लगाते हुए मुझे मारा-पीटा है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पारिवारिक विवाद है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed