{"_id":"6a061804051c90f2ba05b0a4","slug":"husband-attacked-with-knife-while-visiting-his-in-laws-house-to-meet-his-children-condition-critical-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-181809-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बच्चों से मिलने सुसराल आए पति पर चाकू से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बच्चों से मिलने सुसराल आए पति पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
Fri, 15 May 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 15 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। मईल थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में बच्चों से मिलने ससुराल आए एक युवक पर पत्नी ने चाकू से हमला कर दी। इस दौरान युवक खून से लथपथ हो गया। आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
बिहार प्रांत के सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव के धर्मेंद्र प्रजापति (27) पुत्र महंत की शादी मईल थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में हुई है। उनकी पत्नी लंबे समय से अपने बच्चों को लेकर मुंबई रहती है। कुछ दिन पहने वह बच्चों के साथ अपने मायके आई थी। इसकी जानकारी होने पर बुधवार की शाम वह अपने दोनों बच्चों से मिलने के लिए अपने ससुराल पहुंचा।
आरोप है कि उसे देख मायके वाले आगबबूला हो गए। कहासुनी के दौरान पत्नी ने चाकू से पति पर हमला कर दिया। वह खून से लथपथ हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने मईल थाने पहुंचकर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि दंपती के बीच विवाद हुआ था। दोनों एक-दूसरे के साथ रहना नहीं चाहते हैं। मामले की जांच की जा रही है।