फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband and wife's funeral pyre rises together, neighbors cry

Deoria News: एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, रो पड़े पड़ोसी

Sun, 18 Feb 2024 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife's funeral pyre rises together, neighbors cry
पुरवा में दीवार गिरने से हुई दंपती की मौत के बाद गमजदा रिशतेदार।संवाद
-शहर के पूर्वा मोहल्ले में दीवार गिरने से दबकर हुई थी दंपती की मौत
विज्ञापन

- जीतेंद्र के साले और सरहज की तबीयत में हो रहा है सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर में शुक्रवार रात में जीतेंद्र और उनकी पत्नी बब्बी की अर्थी उठी, तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। पड़ासियों और रिश्तेदारों के आंसू नहीं रुक रहे थे, क्योंकि इस हादसे में जीतेंद्र का कुनबा ही समाप्त हो गया। पिता के इकलौते पुत्र जीतेंद्र की शादी पांच साल पहले हुई थी और उनकी संतान नहीं थे। उनकी बहनें भी मकान और जीतेंद्र की फोटो देखते ही फूट फूटकर रो रही हैं।
नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर तीन के पूर्वा मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात में दीवार गिरने से जीतेंद्र और उनकी पत्नी की मौत हो गई है। अंत्येष्टि के दूसरे दिन शनिवार को बहन गुड्डी और इमरिता बात करते ही फफक कर रोने लगी। उन्होंने सिसकते हुए कहा कि जीतेंद्र अपनी पत्नी का इलाज करा रहे थे कि उन्हें संतान हो जाए, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

जीतेंद्र के चाचा सुग्गल प्रसाद ने उन्हें मुखाग्नि दी। उन्होंने भी यही पछतावा है कि जीतेंद्र यदि दरार पड़ी दीवार को पहले ही हटा लिया होता तो यह बुरा दिन नहीं देखना पड़ता। धर्मचंद का कहना था कि उनके घर कम लोगों का आना जाना रहता था। यदि उन्होंने पहले दीवार देखी होती तो उसे गिराने की सलाह देते। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान शार्ट सर्किट से झुलसे हुए जीतेंद्र के साले चंदन और चंदन की पत्नी चंद्रकला की तबीयत में सुधार हो रहा है। उनका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed