{"_id":"69838c6664a87ba981038662","slug":"husband-accused-of-deserting-her-in-goa-deoria-news-c-208-1-deo1033-174151-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पति पर गोवा में छोड़कर भागने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पति पर गोवा में छोड़कर भागने का लगाया आरोप
Wed, 04 Feb 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर निवासी एक व्यक्ति पर गर्भवती पत्नी को गोवा में छोड़ने, उसके नाम पर लोन निकलवाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम सैदपुर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर निवासी एक महिला ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले गोवा में एक मंदिर में उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद दोनों गोवा के ओल्ड गोवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत हाउस नंबर 355 में किराए पर रह रहे थे। आरोप है कि पति ने उसके नाम पर लोन निकलवाया और करीब दो माह पूर्व उसे गोवा में मकान मालिक के घर छोड़कर अपने पैतृक गांव हरपुर थाना बनकटा जिला देवरिया चला आया।
जब वह संपर्क करने का प्रयास करती है तो पति फोन नहीं उठाता है। ससुराल वाले उसे गांव आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला का यह है भी कहना है कि वह गर्भवती है और पहले से भी एक बेटी है। पीड़िता ने पति, सास और ससुर पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ विशाल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद