फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hurt by husband beating wife dies case filed against two

Deoria News: पति की पिटाई से आहत पत्नी ने दी जान, दो पर केस दर्ज

Thu, 30 Mar 2023 04:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Thu, 30 Mar 2023 04:54 PM IST
सार

पुलिस ने पति राजेश प्रसाद और देवर सुनील कुमार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया। एसओ श्यामानंद राय ने बताया कि फंदे से लटकी महिला का शव मिला था। मायके पक्ष की तहरीर पर पति और देवर पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Hurt by husband beating wife dies case filed against two
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया जिले के बनकटा दीक्षित गांव में पति की पिटाई से आहत पत्नी ने जान दे दी। समूह का कर्ज भरने के लिए रुपये मांगने पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। मृतक महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को पति और देवर पर आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


लार थाना क्षेत्र के खरदहा घनश्याम गांव निवासी संतलाल प्रसाद की बेटी सोनी (28) की शादी भटनी के बनकटा दीक्षित गांव के राजेश से 2013 में हुई थी। दोनों से एक बेटी और दो बेटे हैं। दोनों बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बीता रहे थे। पति मेहनत मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था, पर महंगाई की वजह से इतनी आमदनी नहीं होती थी कि परिवार की आजीविका चल जाए। इसलिए सोनी ने घर की जरूरतों के लिए गांव के समूह से कुछ रुपये कर्ज ली थी।
विज्ञापन


कुछ दिनों से कर्ज की भरपाई के लिए सोनी पति से रुपये मांग रही थी। रविवार को इसी बात को लेकर पति-पत्नी और देवर में विवाद हो गया। इससे नाराज राजेश ने सोनी की पिटाई कर दी। पति की पिटाई से दुखी पत्नी ने कमरा बंद कर लिया। कुछ देर बाद खेल कर घर लौटे बच्चों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ वर्षीय बेटी ने खिड़की के रास्ते देखा तो मां को फंदे से लटका देख चीख पड़ी। आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। जानकारी पर पहुंचे मृतक के भाई सुनील ने इसकी शिकायत पुलिस से की।


पुलिस ने पति राजेश प्रसाद और देवर सुनील कुमार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया। एसओ श्यामानंद राय ने बताया कि फंदे से लटकी महिला का शव मिला था। मायके पक्ष की तहरीर पर पति और देवर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed