फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hundreds village bereft of electricity for the second day

दूसरे दिन भी बिजली से महरूम रहे सैकड़ों गांव

Sun, 22 May 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 22 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hundreds village bereft of electricity for the second day
पथरदेवा ब्लाक के बघडा महुआरी गांव का जलता विद्युत ट्रांसफार्मर
आंधी पानी से हुई तबाही के चलते सैकड़ों गांवों में रविवार को दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जगह-जगह बिजली के तार टूट कर अभी भी बिखरे पड़े हैं। लगातार दूसरे दिन बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ गई है। गांववालों का आरोप है कि बिजली कर्मचारी रकम की मांग कर रहे हैं जिस गांव के लोग रकम दे रहे हैं। उन गांवों की बिजली बहाल कर दी जा रही है। हालांकि विभागीय अधिकारी इस तरह के मामलों से इनकार रहे हैं।
विज्ञापन


शहर से सटे सोनूघाट और आस पास के गांवों में रविवार को आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं ने दूसरे दिन भी भटवलिया सब स्टेशन में जानकारी दी। सोनूघाट और सुविखर में टूटे हुए तार को मरम्मत कराने को कहा। हालांकि कोई कर्मचारी खराबी ठीक करने नहीं पहुंचा। गांववालों का कहना है कि एक कर्मचारी ने रकम देने के बाद ही तार दुरुस्त करने की बात कही। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से शिकायत की चेतावनी दी। उसने कहा कि अधिकारियों से ही बिजली बहाल करा लो। हेतिमपुर इलाके में छोटी गंडक नदी के किनारे आंधी के चलते 33 हजार  हाईवोल्टेज के टूटे हुए तार को सही नहीं कराया जा सका। इसके चलते इमिलिहा और सिरसिया सब स्टेशन से जुड़े गांवों में बिजली बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इसके अलावा बैैतालपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े फीडर रविवार की देर शाम तक चालू नहीं हो सके। हालांकि रामलीला सब स्टेशन से 33 हजार हाईवोल्टेज में शुक्रवार की देर रात आपूर्ति बहाल की दी गई, लेकिन बैतालपुर सब स्टेशन से जुड़े फीउर को रविवार की शाम तक चालू नहीं कराया जा सका। इसके चलते बैतालपुर सब स्टेशन से जुड़े गांवों की बत्ती गुल रही। गांववालों को मोबाइल की बैटरी चार्ज कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। बिजली बहाल नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। भटनी प्रतिनिधि के अनुसार, आंधी पानी से भटनी इलाके की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। दूसरे दिन भी अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र के देहात फीडर से जुड़े भरहेचौरा, संवरेजी, मोतीपुर टिकैत, मोतीपुर भुवाल, खैराट, चूहिया, रानीघाट समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो पाई है। इन गांवों में आंधी पानी के चलते पोल टूटा हुआ है। जिससे बदलने में अभी वक्त लगने की उम्मीद है। बैकुंठपुर फीडर से जुड़े पिपरा शुक्ल, पवनार, जिरासो में भी पोल गिरने से आपूर्ति ठप है। बिजली कर्मचारी पेट्रोलिंग में लगे रहे। जेई बृजेश कुमार ने बताया कि स्टीमेट भेजा गया है। आने पर पोल बदले जाएंगे। खुखुंदू इलाके के कई गांवों में बिजली गुल है।

बरहज कार्यालय के अनुसार, आंधी पानी से इलाके की बिजली व्यवस्था अभी पटरी पर नहीं लौटी है। नगर में फाल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति शनिवार की रात दी गई लेकिन कुछ देर बाद फाल्ट हो गया। जिसे रविवार की सुबह ठीक कर 11 बजे बिजली आपूर्ति हुई। कई जगहों पर फाल्ट के कारण दो बजे आपूर्ति रोक दी गई। देहात इलाकों में दूसरे दिन भी टूटे पोलों को नहीं बदला जा सका। इसके चलते देहात इलाकों में आपूर्ति बहाल होने में कम से कम 36 से 40 घंटे लगने की उम्मीद जताई जा रही है।हालांकि बिजली कर्मचारियों ने उत्तरी और पश्चिमी फीडर के मेन लाइन को ठीक कर दिया है।



भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार को पूर्वी फीडर को छोड़कर बाकी फीडर की सप्लाई शुरू हो गई। पूर्वी फीडर से करीब 30 से अधिक गांवों में बिजली बाधित है। इस इलाके के गांवों भठवा तिवारी, धनौती, माली छापर, टीकमपार, कटाईटीकर, पुरैना, पहाड़पुर आदि शामिल हैं। बिजली बाधित होने से नगर के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed