{"_id":"669c0c4d95f282863303f2f4","slug":"however-cbc-machine-is-gathering-dust-in-chc-causing-trouble-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-130744-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज सीएचसी में धूल फांक रही सीबीसी मशीन, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज सीएचसी में धूल फांक रही सीबीसी मशीन, परेशानी
विज्ञापन
बरहज सीएचसी स्थित पैथालॉजी में दिखावा साबित हो रहा सीबीसी मशीन संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-तत्कालीन डीएम के आदेश के बाद भी नहीं पहुंचा जांच किट
रोजाना देखे जाते हैं करीब 400 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित पैथालॉजी में सीबीसी मशीन जांच किट के अभाव में धूल फांक रही है। सीएचसी के औचक निरीक्षण में तत्कालीन डीएम के निर्देश के एक माह बाद भी सुविधा नदारद है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब पांच वर्ष पूर्व तत्कालीन भाजपा विधायक सुरेश तिवारी ने मरीजों की मांग पर शासन की ओर से विभाग से सीबीसी मशीन मुहैया कराया था। इसको लेकर लोगों में काफी हर्ष था। लोगों के अनुसार सीबीसी मशीन से 14 से अधिक क्रिटिकल जांच आसानी से किए जा सकते हैं, लेकिन जांच किट के अभाव में आज तक मशीन प्रयोग में नहीं लाई जा सकी। तत्कालीन डीएम अखंड प्रताप सिंह ने सीएमओ को जांच किट मुहैया कराने का निर्देश दिया था।
रामरती देवी, सिमरखिया, राजीव लोचन, शिवकुमार आदि का कहना है कि जांच के लिए अस्पताल में सूक्ष्मदर्शी से छोटे-मोटे जांच कर दिए जा रहे हैं। अन्य जांचों के लिए बाहर से कराने को कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाजार में सीबीसी जांच के लिए 400-500 रुपये लिए जा रहे हैं। जो गरीब मरीजों के जेब पर डाका डालने जैसा है। दूसरी ओर एक्स-रे फिल्म न होने से भी लोगाें को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए लोगों काे प्राइवेट लैब या जिला अस्पताल का सहारा लेना मजबूरी हो गया है। जांच जैसी सुविधा नदारद होने को लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
-- -- -
जांच किट आदि सामानों की सूची भेजा गया है। उपलब्ध होते ही सुविधा मुहैया करा दिया जाएगा।
-डॉ. अजय पाल चिकित्साधीक्षक, सीएचसी बरहज