फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hooter erased from congress leader

Deoria News: कांग्रेस नेता के वाहन से पुलिस ने हटवाया हूटर

Thu, 20 Jun 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
hooter erased from congress leader
वाहन से हूटर हटने के बाद कोतवाल व जेल चौकी इंचार्ज से बात करते कांग्रेसी नेता अ​खिलेश प्रताप सि
फोटो समाचार.......
विज्ञापन

कोतवाल ने कहा, शासन के निर्देश पर हुई है कार्रवाई
कांग्रेस नेता ने सत्तापक्ष के इशारे पर हूटर हटवाने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शासन के निर्देश पर पुलिस महकमा वाहनों पर लगे हूटर हटवा रहा है। मंगलवार की देर शाम कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने जेल चौकी विपिन कुमार यादव के साथ मिलकर भटवालिया चौराहे पर हूटर का प्रयोग करते हुए जा रहे एक वाहन को रोका। इसके बाद हूटर उतरवाने लगे। यह देखकर वाहन में बैठे लोगों ने विरोध जताया और कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह को सूचना दी। दूसरे वाहन से आगे जा रहे कांग्रेस नेता वापस मौके पर पहुंचे।
उन्होंने पहले कारण जानने का प्रयास किया, जिसपर कोतवाल ने शासन के निर्देश का अनुपालन करने की बात कही। इसके बाद वाहन से हूटर को हटवाया दिया। इस पर अखिलेश प्रताप सिंह ने नाराजगी भी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद कोतवाल व अन्य पुलिस कर्मियों से उनके वाहन के कागजात व लाइसेंस की मांग की। जिसपर कोतवाल ने उन्हें समझाते हुए आश्वस्त किया। इसके बाद दलबल के साथ वहां से निकल गए।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सत्ता पक्ष के इशारे पर उनके वाहन से प्रचार माइक व चोंगा उतरवाया गया है। अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि जब पुलिस की गाड़ी का पेपर मांगा तो पुलिस पेपर दे पाने में असमर्थ रही। यहां तक कि ड्राइवर के पास मौके पर ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। दूसरे की गाड़ी चेक करने वाली कोतवाली पुलिस की गाड़ी चेक हुई तो पुलिस कर्मी मौके से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि हूटर को हटवाया गया। मौके पर पहुंचे अखिलेश प्रताप सिंह ने थोड़ी नाराजगी जताई। पुलिस कर्मियों के वाहन व कागजात की जांच करने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed