{"_id":"68f146122f4d47057207958b","slug":"hooligans-beat-up-a-shopkeeper-and-fled-with-the-money-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-165836-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा, रुपये लेकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा, रुपये लेकर भागे
Fri, 17 Oct 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। रामपुर बुजुर्ग मोड़ के पास सड़क से मोबाइल को उठाकर दुकान में रखना एक दुकानदार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि मनबढ़ों नेपिटाई करने के बाद दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और कांउटर में रखा 10 हजार रुपये लेकर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सरैया गांव निवासी वीरेंद्र यादव का रामपुर बुजुर्ग मोड़ पर ढाबा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उन्हें दुकान के बाहर सड़क पर एक मोबाइल मिला। इसी बीच किसी ने मोबाइल पर फोन किया तो उन्होंने आकर मोबाइल ले जाने की बात कही। कुछ लोग गोलबंद होकर वाहन से आए और मोबाइल के बारे में पूछताछ करने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद