फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Honoring the meritorious students of high school and intermediate

Deoria News: हाईस्कूल एवं इंटर के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Tue, 09 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 09 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Honoring the meritorious students of high school and intermediate
मेधावी छात्रों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी एवं ब्लॉक प्रमुख ब
...युवा पेज के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन

- इंगुरी सराय में ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित किया गया सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुजुर्ग। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले इंगुरी सराय गांव के मेधावी विद्यार्थियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम पूर्व ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि प्रतिदिन अध्ययन करने से सफलता जरूर मिलती है। मेधावियों ने अपने प्रदर्शन से गांव व क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाया है। ब्लॉक प्रमुख बिंदा सिंह ने कहा कि होनहारों के दम पर ही यह पल आया है। सभी को इनके प्रति शुक्रगुजार होना चाहिए। ग्राम प्रधान सरिता सिंह ने कहा कि परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र के साथ-साथ अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधान इंद्रजीत यादव, कुमार प्रसाद, राहुल प्रताप सिंह, प्रेम गुप्ता, श्याम बहादुर सिंह, कन्हैया सिंह, केशव बरनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed