फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Home guard accused of rape was identified in a parade at the police station

Deoria News: थाने पर हुई परेड में पहचान में आया दुष्कर्म का आरोपी होमगार्ड

Tue, 20 Jan 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 20 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Home guard accused of rape was identified in a parade at the police station
देसही देवरिया। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी होमगार्ड की पहचान महुआडीह थाने में परेड के दौरान हुई। वर्दीधारी आरोपी को देखते ही किशोरी ने उसे पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अब होमगार्ड पर विभागीय कार्रवाई भी होगी। उधर, होमगार्ड के घरवाले इस साजिश बताते हुए जांच की मांग कर रहे हैं।
महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बीते 29 दिसंबर को घर से लापता हो गई थी। अगले दिन उसे वाराणसी स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़कर सूचना दी। पुलिस 31 दिसंबर को किशोरी को लेकर आई। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया तो किशोरी ने बताया कि घर में डांट पड़ने पर वह 29 दिसंबर की शाम को घर छोड़कर निकल गई थी।
विज्ञापन

रास्ते में एक अनजान युवक मिला, जिसने देवरिया पहुंचाने के बहाने तरकुलवा अपने कमरे पर ले जाकर रोक लिया। वहां रात में युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह जान से मारने की धमकी देते हुए देवरिया ओवरब्रिज के पास लाकर छोड़ दिया। किशोरी वहां से ट्रेन पकड़कर वाराणसी चली गई। वहां जीआरपी ने संदिग्ध हालत में देखा तो पूछताछ के बाद सुधार गृह भेज दिया। इसकी सूचना मिलने पर महुआडीह पुलिस पहुंची और किशोरी को लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान में दुष्कर्म की बात कही। पुलिस ने सोमवार को महुआडीह थाने में पुलिस व होमगार्ड के जवानों की परेड कराई। इसमें इसी थाना क्षेत्र के मोहनपट्टी गांव के रहने वाले शंभू पासवान को किशोरी ने पहचान लिया।

शंभू होमगार्ड का जवान है और इसकी तैनाती डायल 112 में चालक के पद पर है। मंगलवार को होमगार्ड को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की विवेचना की जा रही थी। आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed