फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Holika Dahan took place at 1848 places across the district, Holi will be celebrated tomorrow

Deoria News: जिले भर में 1848 जगहों पर हुआ होलिका दहन, कल मनेगी होली

Mon, 02 Mar 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan took place at 1848 places across the district, Holi will be celebrated tomorrow
देवरिया। जिले में सोमवार की रात 1848 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इसके साथ ही लोगों के ऊपर होली का खुमार छा गया। चहुंओर फाग के गीत सुनाई देने लगे। होली बुधवार को मनाई जाएगी। मंगलवार को चंद्रग्रहण के चलते होली का त्योहार एक दिन आगे बढ़ गया है।
विज्ञापन



शहर से लेकर गांव तक होलिका जलाई गई। देर शाम तक भद्रा रहने के चलते होलिका दहन भद्रा के पुच्छकाल में रात 11:45 बजे से 12:50 बजे के बीच शास्त्रोचित मुहुर्त में किया गया। पुलिस लाइन मंदिर के सामने पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका का पूजन किया। इसके बाद दहन किया गया। इस अवसर पर लोक गायकों ने फाग के गीत गाए। इसके साथ ही चहुंओर फाग की मस्ती छा गई। इसके अलावा शहर में रामनाथ देवरिया, साकेत नगर, गरुड़पार, मालवीय रोड तिराहा और सत्यनारायण मंदिर के सामने ओवरब्रिज के नीचे होलिका जलाई गई। साथ ही देवरिया खास और शहर से नए जुड़े क्षेत्रों में भी होलिका दहन किया गया। जिले के कस्बों और गांवों में कुल 1848 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही। पुलिस जवान संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करते रहे। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी निगरानी बनाए रखी।
विज्ञापन


मालवीय रोड में पूजी गईं ठंडी होलिका
मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने होलिका दहन से पूर्व दिन में ठंडी होलिका की पूजा की। भद्रा से ठीक पूर्व महिलाएं शहर के मालवीय रोड में सत्यनारायण मंदिर के सामने होलिका के पास पहुंचीं। रोली, चावल से होलिका की पूजा की। सूत के धागे हाथ में लेकर ठंडी होलिका की परिक्रमा की। घर से लाए विविध पकवान को होलिका को समर्पित किया। पूजा के बाद महिलाओं ने घर परिवार के कुशलता की कामना की। इस अवसर पर प्रियंका, ममता, वर्तिका, ऋचा, ऋतिका, रीना, मीनू, पूजा, कमला, नीता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चंद्रग्रहण में मंदिर के कपाट रहेंगे बंद
होली का त्योहार होलिका दहन के अगले दिन मनाया जाता है, लेकिन इस बार अगले दिन मंगलवार को चंद्रग्रहण लग रहा है। इसके चलते होली बुधवार को मनाई जाएगी। पंचमुखी हनुमान मंदिर के पंडित युगुल किशोर तिवारी और मंदिर से जुड़े पंडित धनंजय पांडेय ने बताया कि मंगलवार को चंद्रग्रहण शाम 5:59 बजे से लेकर 6:49 बजे तक लग रहा है। इसके चलते होली बुधवार को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चंद्रगहण से नौ घंटे पूर्व सूतक लग जाएगा। मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। लोग घर में बैठक भगवान के नाम का स्मरण करें। चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान ध्यान करें। इसके बाद ही मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed