{"_id":"67d3062f318301b6ce024649","slug":"holi-today-abir-gulal-will-fly-administration-is-alert-about-sensitive-places-deoria-news-c-208-1-sdn1004-149245-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: होली आज, उड़ेंगे अबीर-गुलाल, संवेदनशील स्थानों को लेकर प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: होली आज, उड़ेंगे अबीर-गुलाल, संवेदनशील स्थानों को लेकर प्रशासन सतर्क
Thu, 13 Mar 2025 09:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। होली का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। घरों और बाजारों में होली जैसा माहौल हो गया है। होली के त्योहार सबसे ज्यादा बच्चों में उल्लास वह परिजनों के साथ बाजार में तरह-तरह के पिचकारी और रंंग गुलाल खरीदने के लिए उत्साहित दिखे। गांव और शहर से दूर रहने वाले लोग भी अपने घरों को लौट आए हैं। वहीं पुलिस होली के दिन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस विशेष निगरानी रखेगी।
जिले में रंगों का त्योहार होली शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारी लोगों ने कर ली गई है। घरों में महिलाएं होली की खास मिठाई गुझिया होली के एक दो दिन पहले ही बनाकर तैयार कर ली हैं। एक दिन पहले ही लोगों ने सुबह से ही पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ पर्व मनाने की शुरुआत कर दी। रंग-अबीर और गुलाल उड़ाकर लोगों को पर्व की बधाई दी। होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। बाजार में भी पर्व की रौनक दिखी। पिचकारी, रंग, अबीर-गुलाल सहित किराना, मिठाई, सब्जी, फल आदि की दुकानों से लोगों ने खरीदारी की। त्योहार को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां चलती रहीं। उधर, बाजार में भी अन्य दुकानों की अपेक्षा पिचकारी व रंग, गुलाल की दुकानों पर भीड़ दिखी। बच्चों ने अभिभावकों संग मनपसंद पिचकारी की खरीदारी की। टंकी, लंबी वाली पाइप की पिचकारी की मांग सबसे ज्यादा रही। तरह के बंदूक वाली पिचकारी बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहा।
तिलक रोड, अर्जुन रोड, छहमुखी चौराहा के दुकानदार अपनी दुकानों पर ग्राहकों के आने से खुश दिखे। सब्जी मंडी के एक मिठाई के एक दुकानदार ने बताया कि खोआ वाली मिठाई कम बिकी, जबकि लड्डू, बेसन की मिठाइयां, गुलाब जामुन व गिफ्ट पैक मिठाई व सूखा मेवा अधिक लोगों ने पसंद किया। फूल मंडी भी होली के एक दिन पहले गुलजार दिखी। बृहस्पतिवार फूलों का बाजार भी अन्य दिनों की अपेक्षा तेज रहा। एक थोक कारोबारी ने बताया कि होली पर वाराणसी से गेंदा, गुलाब मंगाया गया है। गुलाब की माला 150 से 250 रुपये, गेंदा फूल की माला 30 से 40 रुपये, चुके 250 से 500 रुपये तक में बेचे गए।
विज्ञापन
2,228 स्थानों पर जली होलिका
जिले में होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन शुक्रवार को मुस्तैद रहेगी। इस बार जिले में 2228 स्थानों होलिका दहन हुआ। किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो पुलिस प्रशासन निगरानी करती रही। सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ पीएसी बलों की भी तैनाती की गई थी। सदर कोतवाली में 120 जगहों पर होलिका दहन हुआ। वहीं पुलिस प्रशासन ने संभ्रांत नागरिकों को निर्देश दिया कि डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए बिना परमिशन के अगर कोई डीजे बजाता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।